Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी में पिता के हाथों बेटे की हुई मौत, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सिलीगुड़ी में पिता के हाथों बेटे की हुई मौत, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के नरेश मोड़ से सटे इलाके में एक दर्दनाक घटना से सनसनी फैल गई है। यहां नशे के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में पिता की धक्का-मुक्की से बेटे की मौत हो गई। मृत युवक. . .

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के नरेश मोड़ से सटे इलाके में एक दर्दनाक घटना से सनसनी फैल गई है। यहां नशे के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में पिता की धक्का-मुक्की से बेटे की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान निमाई पाल (26) के रूप में हुई है।

नशे का आदी था निमाई पाल

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, निमाई पाल लंबे समय से नशे का आदी था और पैसों के लिए अक्सर अपने माता-पिता पर अत्याचार करता था। बीती शाम वह नशा करने के लिए अपनी मां से पैसे मांगता है। मां द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर वह उनके साथ मारपीट शुरू कर देता है।
इस दौरान निमाई के पिता नीलकांत पाल बीच-बचाव के लिए आगे आते हैं, जिससे पिता-पुत्र के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है। इसी दौरान पिता की धक्का-मुक्की से निमाई जमीन पर गिर पड़ता है और मौके पर ही उसकी मौत हो जाती है।

पुलिस ने जांच शुरू की

घटना की सूचना मिलते ही आशिघर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचती है और मामले की जांच शुरू करती है। इस घटना में पुलिस ने आरोपी पिता नीलकांत पाल को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले की जांच जारी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम