Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » सिलीगुड़ी सीट पर टीएमसी उम्मीदवार गौतम देव ने भरा नामांकन, समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, बोले—विकास ही मेरा लक्ष्य

सिलीगुड़ी सीट पर टीएमसी उम्मीदवार गौतम देव ने भरा नामांकन, समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, बोले—विकास ही मेरा लक्ष्य

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार गौतम देव के नामांकन को लेकर गुरुवार को भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा इलाका उत्सव के माहौल में. . .

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार गौतम देव के नामांकन को लेकर गुरुवार को भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा इलाका उत्सव के माहौल में बदल गया।

आम लोगों की स्वाभाविक भागीदारी ने काफी प्रेरित : गौतम

नामांकन दाखिल करने के बाद गौतम देव ने कहा कि यह भीड़ सिर्फ पार्टी तक सीमित नहीं है, बल्कि बड़ी संख्या में आम लोगों की स्वाभाविक भागीदारी ने उन्हें काफी प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि जनता का यह प्यार और समर्थन उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सिलीगुड़ी का समग्र विकास ही उनका मुख्य लक्ष्य है। अपने लंबे राजनीतिक अनुभव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कई बार नामांकन भरने के बावजूद इस तरह का जनसमर्थन पहले बहुत कम देखने को मिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों के इस विश्वास को कायम रखते हुए वह लगातार काम करते रहेंगे और शहर के विकास में खुद को समर्पित रखेंगे।

बीजेपी को मुख्य चुनौती के रूप में नहीं देखते

विपक्ष को लेकर पूछे गए सवाल पर गौतम देव ने कहा कि वह इस चुनाव में बीजेपी को मुख्य चुनौती के रूप में नहीं देखते। उनके अनुसार, पिछले चुनाव परिणाम ही यह दिखाते हैं कि शहर की जनता का भरोसा किस पर है। उन्होंने दावा किया कि सिलीगुड़ी के लोग विभिन्न राजनीतिक दलों के काम और सोच का आकलन कर चुके हैं और इसी आधार पर अपना समर्थन तय कर रहे हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम