ADVERTISEMENT
Home » असम » सीएम हिमंता जालुकबारी से तो दिसपुर से बोरदोलोई को मिला टिकट, असम भाजपा की पहली सूची में 88 उम्मीदवारों के नाम

सीएम हिमंता जालुकबारी से तो दिसपुर से बोरदोलोई को मिला टिकट, असम भाजपा की पहली सूची में 88 उम्मीदवारों के नाम

नई दिल्ली। भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 88 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भाजपा की सूची के अनुसार, दिसपुर सीट से प्रद्युत बोरदोलोई को टिकट दिया गया. . .

नई दिल्ली। भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 88 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भाजपा की सूची के अनुसार, दिसपुर सीट से प्रद्युत बोरदोलोई को टिकट दिया गया है। बोरदोलोई नागांव लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद थे और मंगलवार को ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बुधवार को बोरदोलोई, भाजपा में शामिल हुए और अब भाजपा की पहली सूची में ही बोरदोलोई का नाम है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा राज्य की जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में तय हुए नाम

भाजपा द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को हुई, जिसमें पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्यों ने शिरकत की। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। 126 विधानसभा सीटों वाले राज्य असम में 9 अप्रैल को एक चरण में वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

सरमा अपनी पारंपरिक जालुकबारी सीट से लड़ेंगे चुनाव

हिमंता बिस्व सरमा जालुकबारी सीट से लगातार पांच बात जीत दर्ज कर चुके हैं। भाजपा की इस सूची में छह महिला उम्मीदवारों के नाम हैं। असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा को बिहपुरिया सीट से टिकट दिया गया है। भाजपा की पहली सूची में रंजीत कुमार दास, अशोक सिंघल, अजंता निओग, चंद्र मोही पटवारी, रानोज पेगु, संजय किशन और पीजूष हजारिका और बिमल बोरा का भी नाम शामिल है।

ADVERTISEMENT

कांग्रेस 65 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पहले ही 65 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है। असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। देबब्रत सैकिया, नाजिरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा को बरचल्ला सीट से टिकट दिया गया है।

असम विधानसभा चुनाव 2026 

क्र.विधानसभा क्षेत्रउम्मीदवार का नाम
1गोलकगंजअश्विनी राय सरकार
2धुबरीउत्तम प्रसाद
3बिरसिंग-जरुआमाधवी दास
4गोलपारा पश्चिम (अजजा)पवित्र राभा
5दुधनाई (अजजा)टंकेश्वर राभा
6अभयापुरीभूपेन राय
7बिजनीअरूप कुमार डे
8भवानिपुर-सोरभोगरंजीत कुमार दास
9मांडियाबादल चंद्र आर्य
10चमरियाज्योत्सना कलिता
11बोकों-चायगांव (अजजा)राजू मेच
12पलासबारीहिमांशु शेखर बैश्य
13रंगियाभबेश कलिता
14कमलपुरदिगंत कलिता
15दिसपुरप्रद्युत बोरदोलोई
16नई गुवाहाटीदिप्लु रंजन सरमा
17गुवाहाटी सेंट्रलविजय कुमार गुप्ता
18जालुकबाड़ीडॉ. हिमंत बिस्वा सरमा
19बरखेतीनारायण डेका
20नलबाड़ीजयंत मल्ल बरुआ
21तिहूचंद्रमोहन पटोवारी
22तमुलपुर (अजजा)बिस्वजीत देइमारी
23गोरेश्वरविक्टर कुमार दास
24तांगलाबिकन चंद्र डेका
25सिपाझारडॉ. परमानंद राजबंशी
26मंगलदैनीलिमा देवी
27जागीरोड (अजा)पियूष हजारिका
28मोरीगांवरामा कांता देवरी
29धिंगडॉ. मुकुट कुमार देबनाथ
30सामगुरीअनिल सैकिया
31बरहामपुरजितु गोस्वामी
32नगांव-बटद्रबारूपक सरमा
33रहा (अजा)शशि कांता दास
34होजाईशिलादित्य देव
35लुमडिंगसिबु मिश्रा
36ढेकियाजुलीअशोक सिंघल
37बर्चल्लाऋतु बरन सरमा
38रंगापाराकृष्ण कमल तांती
39नादुआरपद्म हजारिका
40बिस्वनाथपल्लब लोचन दास
41बेहाली (अजा)मुनिंद्र दास
42गोहपुरउत्पल बोरा
43बिशनियाभूपेन कुमार बोरा
44रंगोनादीरिशिराज हजारिका
45लखीमपुरमानव डेका
46ढाकुआखाना (अजजा)नबा कुमार दलेई
47धेमाजी (अजजा)डॉ. रनोज पेंगु
48जोनाई (अजजा)भुवन पेगू
49सदियाबोलिन चेतिया
50डूमडूमारूपेश गोवाला
51मार्घेरिटाभास्कर शर्मा
52डिगबोईसुरेन फुकन
53माकुमसंजय किशन
54तिनसुकियापुलक गोहाई
55चाबुआ-लाहोवालबिनोद हजारिका
56डिब्रूगढ़प्रशांत फुकन
57खोवांगचक्रधर गोगोई
58डुलियाजानरमेश्वर तेली
59टिंगखोंगबिमल बोरा
60नाहरकटियातरंगा गोगोई
61सोनारीधर्मेश्वर कोनवर
62महमोरासुरुज देहिंगिया
63डेमोसुशांत बरगोहीं
64नाजिरामयूर बरगोहीं
65माजुली (अजजा)भुवन गाम
66जोरहाटहितेंद्र नाथ गोस्वामी
67मरियानीरूपज्योति  कुर्मी 
68तिताबोरधीरज गोवाला
69गोलाघाटअजन्ता नेओग
70देरगांवमृदुल कुमार दत्ता
71खुमताईमृणाल सैकिया
72सरुपथारविश्वजीत फुकन
73बोकाजन (अजजा)सूरज रोंगफार
74हाव्राघाट (अजजा)लुंसिंग टेरोन
75दीफू (अजजा)निसो टेरांगपी
76रोंगखांग (अजजा)डॉ. तुलीराम रोंगहांग
77अमरी (अजजा)डॉ. हाबे टेरोन
78हाफलोंग (अजजा)रूपाली लांगथासा
79लखीपुरकौशिक राय
80उधारबंदराजदीप गोआला
81कटिगोराकमलाख्या दे पुरकायस्थ
82बोरखोलाकिशोर नाथ
83सिलचरडॉ. राजदीप रॉय
84धोलाई (अजा)अमिय कांती दास
85हाइलाकांडीडॉ. मिलन दास
86करीमगंज नॉर्थसुब्रत भट्टाचार्य
87पाथरकांडीकृष्णेंदु पाल
88रामकृष्ण नगर (अजा)बिजॉय मलाकार

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम