Home » असम » सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान हादसे में दोनों पायलट की मौत, जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरने के बाद हुआ था लापता

सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान हादसे में दोनों पायलट की मौत, जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरने के बाद हुआ था लापता

गुवाहाटी। असम में वायु सेना का एक सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है। यह हादसा असम के कार्बी आंगलोंग जिले में हुआ, जो जोरहाट वायुसेना. . .

गुवाहाटी। असम में वायु सेना का एक सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है। यह हादसा असम के कार्बी आंगलोंग जिले में हुआ, जो जोरहाट वायुसेना अड्डे से लगभग 60 किलोमीटर दूर है।
विमान हादसे की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायु सेना का एक सुखोई-30 लड़ाकू विमान गुरुवार शाम को जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद असम के कार्बी आंगलोंग जिले के ऊपर से उड़ते समय रडार से लापता हो गया था।

असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में ट्रेनिंग के दौरान रडार से गायब हुआ भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश हो गया है। वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर इसकी पुष्टि की। वायु सेना ने X पोस्ट में लिखा- Su-30MKI विमान जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर क्रैश हुआ।

मल्टीरोल फाइटर जेट है सुखोई

सुखोई Su‑30MKI भारतीय वायुसेना के सबसे उन्नत और ताकतवर लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है। यह दो इंजन वाला मल्टीरोल फाइटर जेट है, जिसका इस्तेमाल वायु रक्षा, लंबी दूरी की स्ट्राइक और निगरानी जैसे महत्वपूर्ण मिशनों में किया जाता है।

भारत में SU-30MKI 12 सालों में 8 बार क्रैश 1. 4 जून 2024- नासिक, महाराष्ट्र

भारतीय वायुसेना का SU-30MKI जेट ट्रेनिंग उड़ान पर था। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने पर विमान नासिक के पास खेत में गिर गया। दोनों पायलटों ने समय रहते इजेक्ट कर लिया और सुरक्षित बच गए।

  1. 28 जनवरी 2023- मध्य प्रदेश-

ग्वालियर से ट्रेनिंग मिशन पर उड़े दो लड़ाकू विमान SU-30MKI और Mirage-2000 हवा में टकरा गए। SU-30 के दोनों पायलट सुरक्षित निकल आए, लेकिन मिराज-2000 के पायलट की मौत हो गई।

  1. 8 अगस्त 2019- तेजपुर, असम

तेजपुर एयरबेस से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान में तकनीकी समस्या आ गई। पायलटों ने विमान से इजेक्ट कर लिया। दोनों सुरक्षित बच गए।

  1. 27 जून 2018- नासिक, महाराष्ट्र

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के टेस्ट पायलट SU-30MKI की टेस्ट उड़ान कर रहे थे। इसी दौरान विमान क्रैश हो गया। दोनों पायलट समय पर बाहर निकल गए और सुरक्षित रहे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम