Home » लेटेस्ट » सोना-चांदी और लाखों की नकदी, भ्रष्टाचार मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, असिस्टेंट कमिश्नर कलिंगिरी शांति हुईं गिरफ्तार

सोना-चांदी और लाखों की नकदी, भ्रष्टाचार मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, असिस्टेंट कमिश्नर कलिंगिरी शांति हुईं गिरफ्तार

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एंडोमेंट्स विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर कलिंगिरी शांति को ‘आय से अधिक संपत्ति’ के मामले में गिरफ्तार किया है। एसीबी ने मंगलवार को असिस्टेंट कमिश्नर. . .

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एंडोमेंट्स विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर कलिंगिरी शांति को ‘आय से अधिक संपत्ति’ के मामले में गिरफ्तार किया है। एसीबी ने मंगलवार को असिस्टेंट कमिश्नर (एंडोमेंट्स विभाग) कलिंगिरी शांति की संपत्तियों पर छापा मारा था। विश्वसनीय जानकारी मिलने पर कि उन्होंने अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति जमा कर ली है।

ACB की टीम ने अलग-अलग जगहों पर की छापेमारी

इसके बाद ACB की कई टीमों ने ताडेपल्ली और उंडावल्ली (उनके आवास सहित) के साथ-साथ विशाखापत्तनम में भी अलग-अलग जगहों पर छापे मारे। तलाशी के दौरान अधिकारियों ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए।

कार, मोटरसाइकिल और महेंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट भी

एसीबी की टीम ने विजाग में एक आवासीय फ्लैट, कुंचनपल्ली में एक G+2 इमारत, लगभग 770 ग्राम सोने के गहने, लगभग 3 किलोग्राम चांदी के बर्तन, 1.15 लाख रुपये नकद, बैंक खातों में लगभग 3 लाख रुपये, एक कार, एक मोटरसाइकिल और कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसी संपत्तियों का पता लगाया।

शांति को अब विशेष अदालत में किया जाएगा पेश

जांच अधिकारियों ने असिस्टेंट कमिश्नर के खिलाफ ‘आय से अधिक संपत्ति’ (DA) का मामला दर्ज कर लिया है। ACB अधिकारियों ने बताया कि आगे की तलाशी और संपत्तियों का मूल्यांकन अभी भी जारी है। शांति को उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए हिरासत में लिया गया है। उन्हें विजयवाड़ा में ACB मामलों की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जा रहा है।

2020 में किया गया था नियुक्त

बता दें कि विजयवाड़ा रेंज के ACB अधिकारियों ने ‘भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988’ (2018 में संशोधित) के तहत एक मामला दर्ज किया है। जांच शुरू कर दी गई है। शांति को 2020 में APPSC के माध्यम से एंडोमेंट्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने विशाखापत्तनम एवं विजयवाड़ा में अपनी सेवाएं दीं। आरोपी अधिकारी जुलाई 2024 से मार्च 2026 तक निलंबित थीं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम