Home » देश » सोने-चांदी में मची हाहाकार: रिकॉर्ड ऊंचाई से औंधे मुंह गिरे दाम, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का नया रेट

सोने-चांदी में मची हाहाकार: रिकॉर्ड ऊंचाई से औंधे मुंह गिरे दाम, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का नया रेट

डेस्क। सर्राफा बाजार में इन दिनों जो मंजर दिख रहा है, उसकी कल्पना हफ्ते भर पहले तक किसी ने नहीं की थी। आज शुक्रवार की सुबह निवेशकों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं रही। चांदी की कीमतों ने. . .

डेस्क। सर्राफा बाजार में इन दिनों जो मंजर दिख रहा है, उसकी कल्पना हफ्ते भर पहले तक किसी ने नहीं की थी। आज शुक्रवार की सुबह निवेशकों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं रही। चांदी की कीमतों ने तो मानो गोता लगा दिया है—बाजार खुलते ही इसमें 8,000 रुपये की ऐसी गिरावट आई कि अब चांदी फिसलकर 2,35,998 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। सोने का हाल भी कुछ ऐसा ही है, जहां 1571 गिरावट के साथ भाव 1,50,675 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

रिकॉर्ड ऊंचाई से धड़ाम हुए दाम

हैरानी की बात यह है कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को ही इन धातुओं ने अपनी कामयाबी के झंडे गाड़े थे। सोना अपने सबसे ऊंचे स्तर से करीब 28,500 रुपये सस्ता हो चुका है, जबकि चांदी तो अपने शिखर से लगभग 1,73,500 रुपये नीचे आ गई है। यह उन लोगों के लिए बड़ी राहत है जो शादी-ब्याह के लिए खरीदारी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन ऊंचे भाव पर दांव लगाने वाले निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं।

शांति की खबर ने छीनी सोने की चमक


आखिर रातों-रात ऐसा क्या हुआ कि कीमतें मिट्टी में मिल गईं? इसका सीधा संबंध ग्लोबल राजनीति से है। अमेरिका और ईरान के बीच जो युद्ध जैसी तनातनी बनी हुई थी, उसमें अब नरमी के संकेत मिल रहे हैं। ओमान में आज दोनों देशों के बीच परमाणु समझौते को लेकर बातचीत शुरू हो रही है। जब दुनिया में शांति की उम्मीद जागती है, तो लोग सोने-चांदी जैसा सुरक्षित निवेश छोड़कर डॉलर और शेयर बाजार पर भरोसा दिखाने लगते हैं। इसी वजह से डॉलर मजबूत हो रहा है और कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ रही है।

विशेषज्ञों की चेतावनी: क्या यह सिर्फ शुरुआत है?


बाजार के जानकारों का मानना है कि सोने और चांदी में जो बेतहाशा तेजी थी, वह अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। एक्सपर्ट्स इसे ‘डेड-कैट बाउंस’ यानी एक अस्थायी उछाल के बाद की बड़ी गिरावट बता रहे हैं। सलाह दी जा रही है कि जो लोग ऊंचे भाव पर फंस गए हैं, वे मौजूदा उछाल का फायदा उठाकर बाहर निकल सकते हैं, क्योंकि आने वाले समय में ये कीमतें अपने वास्तविक और काफी निचले स्तर की ओर बढ़ सकती हैं। फिलहाल बाजार का मूड पूरी तरह बिकवाली का बना हुआ है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम