Home » पश्चिम बंगाल » हाथी दांत के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

हाथी दांत के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। बैकुंठपुर फारेस्ट के बेलाकोला रेंज के अधिकारियों ने हाथी दांत के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बेलाकोला रेंज के प्रमुख संजय दत्त के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। बरामद हाथी दांत का वजन 2.1 किलो है। गिरफ्तार. . .

सिलीगुड़ी। बैकुंठपुर फारेस्ट के बेलाकोला रेंज के अधिकारियों ने हाथी दांत के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बेलाकोला रेंज के प्रमुख संजय दत्त के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। बरामद हाथी दांत का वजन 2.1 किलो है। गिरफ्तार सभी अलिपुद्वार जिले के कुमार ग्राम के रहने वाले हैं।
संजय दत्त ने बताया कि सूत्रों के आधार पर हाथी दांत की तस्करी की जाने की खबर हमलोगों को मिली था और इसके बाद यह अभियान चलाया गया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने ने बताया की इस तस्करी के मामले में डब्लल्यूबी 64पी नंबर की एक गाड़ी भी सीज की गई है। पूरे मामले की जाँच चल रही है और तस्करों से यह जानने की कोशिश की जा रही है कहाँ से हाथी दांत लाये थे और कहाँ पर तस्करी करने वाले थे।

Web Stories
 
सर्दियों में पहनें ये फैब्रिक, लगेंगी बला की खूबसूरत सर्दियों में अंडे खाने से क्या होता है? भीगी हुई लौंग खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां लोकतंत्र और पारदर्शिता को नई ताकत केंद्रीय सूचना आयुक्त बने आशुतोष चतुर्वेदी आयरन की कमी होने पर क्या खाएं?