Home » लेटेस्ट » हिमाचल में भूकंप की दस्तक: किन्नौर में लगे भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

हिमाचल में भूकंप की दस्तक: किन्नौर में लगे भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई।जानकारी के अनुसार, भूकंप सुबह 03:59:52 (IST) बजे आया। इसका केंद्र जमीन की सतह से मात्र 5 किलोमीटर. . .

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई।
जानकारी के अनुसार, भूकंप सुबह 03:59:52 (IST) बजे आया। इसका केंद्र जमीन की सतह से मात्र 5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था भूकंप का समय उस वक्त था जब अधिकांश लोग सो रहे थे।
हालांकि तीव्रता कम होने के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन सीमावर्ती और पहाड़ी इलाकों में झटके महसूस होने से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम