मालदा: हॉर्लिक्स फैक्ट्री की मशीन में आग लगने से उत्तर प्रदेश के दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ओल्ड मालदा के नारायणपुर में शुक्रवार दोपहर को हुई। जानकारी के अनुसार घायल मजदूरों के नाम मनोज कुमार यादव और मुकेश यादव हैं. दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। ज्ञात हुआ है कि वे रोजाना की तरह आज दोपहर के समय नारायणपुर में एक हॉर्लिक्स फैक्ट्री में काम कर रहे थे। इसी दौरान मशीन में आग लग गयी और दोनों इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद दोनों को घायल अवस्था में मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया।
Post Views: 0