Home » मनोरंजन » अजय देवगन की फिल्म के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में मुकदमा दायर, जानिए क्या है विवाद

अजय देवगन की फिल्म के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में मुकदमा दायर, जानिए क्या है विवाद

डेस्क। साल 2023 में अजय देवगन स्टारर ‘भोला’ रिलीज हुई थी, जो 2019 में आई तमिल फिल्म ‘कैदी’ का हिंदी रीमेक थी। अब वो कानूनी पचड़े में फंस गई है। कार्थी की मूवी के प्रोड्यूसर्स ने रीमेक और कॉपीराइट एग्रीमेंट्स. . .

डेस्क। साल 2023 में अजय देवगन स्टारर ‘भोला’ रिलीज हुई थी, जो 2019 में आई तमिल फिल्म ‘कैदी’ का हिंदी रीमेक थी। अब वो कानूनी पचड़े में फंस गई है। कार्थी की मूवी के प्रोड्यूसर्स ने रीमेक और कॉपीराइट एग्रीमेंट्स का उल्लंघन बताते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। ये केस अब कोर्ट में है, जिस पर सुनवाई होना बाकी है। कैदी’ (Kaithi) के प्रोडक्शन हाउस ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने इस मामले की शुरुआत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने दावा किया है कि उसके पास ही 2019 में आई फिल्म के कॉपीराइट और रीमेक राइट्स हैं। वह ही इसके मालिक हैं। प्रोड्कशन कंपनी ने हिंदी रीमेक के लिए पहले ही एग्रीमेंट्स किए थे जो ‘भोला’ के नाम से रिलीज हुई थी।

‘भोला’ के मेकर्स के खिलाफ केस

इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति शर्मिला देशमुख की अध्यक्षता वाली एकल-न्यायाधीश पीठ ने की। ‘बार एंड बेंच’ के मुताबिक, ‘कैदी’ के मेकर्स ने बॉम्बे हाईकोर्ट में ‘भोला’ के मेकर्स के खिलाफ केस किया है। आरोप लगाया है कि रीमेक राइट्स का उल्लंघन किया है। ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के पास फिल्म के रीमेक राइट्स हैं। बैनर ने फरवरी, 2023 में रिलायंस एंटरटेनमेंट स्टूडियोज के साथ हिंदी रीमेक के लिए एग्रीमेंट किया था, जिसके तहत प्रोडक्शन कंपनी को किश्तों में असाइनमेंट फीस मिलनी थी। लेकिन कंपनी का दावा कि उन्हें 2022 में 1 करोड़ रुपये ही मिले।
और दो पेमेंट अभी भी पेंडिंग है।ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के पास फिल्म के राइट्स हैं। फरवरी, 2023 में रिलायंस एंटरटेनमेंट स्टूडियोज के साथ एग्रीमेंट हुआ था। रीमेक के लिए प्रोडक्शन कंपनी को किश्तों में फीस मिलनी थी। लेकिन 2022 में 1 करोड़ रुपये मिले। दो पेमेंट अभी भी पेंडिंग है।

‘कैदी’ के मेकर्स को नहीं मिली पेमेंट

बताया गया कि दूसरी और तीसरी पेमेंट की जो तारीख तय की गई थी, उसके पहले ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स, रिलायंस और अजय देवगन Ffilms LLP के बीच एक एग्रीमेंट हुआ था। और तीनों को बराबर रीमेक राइट्स मिले। जबकि व्यावसायिक अधिकार रिलायंस को दिए गए।

‘भोला’ के प्रोड्यूसर्स को दी चेतावनी

अब जब दो पेमेंट नहीं मिली, तब 28 अक्टूबर, 2024 को प्रोडक्शन हाउस ने लीगल नोटिस जारी किया और इंट्रेस्ट के साथ 4 करोड़ रुपये की मांग की। साथ ही कहा कि अगर 30 के अंदर सारे बकाया भुगतान नहीं किए गए तो एग्रीमेंट टर्मिनेट कर दिया जाएगा और सारे राइट्स भी ले लिए जाएंगे।

बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे ‘कैदी’ के प्रोड्यूसर्स

वहीं, ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने सेक्शन 9 के तहत, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल को अप्रोच किया और रिलायंस एंटरटेनमेंट के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही शुरू करने की याचिका दायर की थी। लेकिन अगस्त, 2025 में इस याचिका को खारिज कर दिया गया था। कहा कि इसक मामले को सिविल कोर्ट में सुलझाया जाना चाहिए। अब ये मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में पेंडिंग है।

‘कैदी’ और ‘भोला’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कार्थी की ‘कैदी’ (Kaithi) ने भारत में 106.80 करोड़ रुपये का ग्रॉस और 74.46 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मूवी ने ओवरसीज 20 करोड़ और वर्ल्डवाइड 105 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, अजय देवगन की ‘भोला’ ने वर्ल्डवाइड 123 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। और भारत में इसने 90.31 करोड़ का नेट कलेक्न किया था। ग्रॉस कमाई 108 करोड़ रुपये और ओवरसीज 15 करोड़ रुपये कमाए थे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम