कोलकाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कोलकाता में ममता सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया। कहा- इसमें TMC सरकार के 15 साल के काले कारनामों का जिक्र है, ये जनता की चार्जशीट है। बंगाल अराजकता और बदहाली है। यहां की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है। बंगाल में झूठ की राजनीति हो रही है, भय और भ्रष्टाचार TMC के हथियार हैं। इस बार का चुनाव देश की सुरक्षा के लिए अहम है। ममता सरकार घुसपैठियों को बचाती है। जनता BJP को चुनने का मन बना चुकी है।
उधर असम के असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर सिर्फ एक समुदाय की पार्टी होने का आरोप लगाया। हिमंता ने कहा कि लगभग 99 प्रतिशत हिंदू कांग्रेस छोड़ना चाहते हैं। राज्य में इसके टूटने का प्रोसेस पहले ही शुरू हो चुका है। नतीजों के बाद, कांग्रेस एक ही कम्युनिटी की पार्टी बन जाएगी।
CM ममता से जुड़ा सरकारी विज्ञापन दिखाया गया
बंगाल के नादिया जिले में चुनाव ड्यूटी ट्रेनिंग में प्रोजेक्टर पर CM ममता से जुड़ा सरकारी विज्ञापन दिखाया गया। कुछ पोलिंग अधिकारियों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और धमकी दी गई।
हम घुसपैठ को रोकेंगे- शाह
उन्होंने ने कहा 6 मई को पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और 45 दिन में सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जो भूमि उपलब्ध करानी है, वह भारत सरकार को बंगाल की भाजपा सरकार उपलब्ध करा देगी और हम घुसपैठ को रोकेंगे।
बंगाल की जनता अब ममता दीदी के इस नाटक को अच्छी तरह समझ चुकी है
ममता दीदी हमेशा से ही पीड़ित होने का नाटक करती रही हैं। कभी वो अपनी चोट को दोष देती हैं, कभी चुनाव आयोग को कोसती हैं। लेकिन बंगाल की जनता अब ममता दीदी के इस नाटक को अच्छी तरह समझ चुकी है।
घुसपैठियों से मुक्त बंगाली समाज की रचना के भरोसे का चुनाव है
यह चुनाव शांति के भरोसे का है। सम्मान की जिंदगी की गारंटी का है। मुफ्त इलाज के भरोसे का है। पक्के घर के अधिकार का है। मुफ्त बिजली हर गरीब तक पहुंचाने का है। युवाओं के उज्जवल भविष्य का चुनाव है। घुसपैठियों से मुक्त एक बंगाली समाज की रचना के भरोसे का चुनाव है। और यही भरोसा बंगाल के चुनाव का मुद्दा बना है।
बंगाल की जनता ने तय किया है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई जाएगी
इस बार बंगाल की जनता ने तय किया है कि प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई जाएगी। यह चुनाव,
जान जाने के भय से मुक्ति का चुनाव है।
-आजादी छिनने के भय से मुक्ति का चुनाव है।
-अपनी संपत्ति लुटने के भय से मुक्ति का चुनाव है।
-रोजगार छिनने के भय से मुक्ति का चुनाव है।
-महिलाओं की सुरक्षा के खतरे से मुक्ति का चुनाव है।
-युवाओं के भविष्य पर छाए भय और अंधकार से मुक्ति का चुनाव है।
देश की सुरक्षा एक प्रकार से बंगाल के चुनाव के साथ जुड़ी है
बंगाल का चुनाव बंगाल के साथ-साथ पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। पूरे देश की सुरक्षा एक प्रकार से बंगाल के चुनाव के साथ जुड़ी है। असम में भाजपा सरकार बनने के बाद असम से घुसपैठ लगभग समाप्त हो गई है। अब एक ही रास्ता बचा है, जहां से पूरे देश में घुसपैठिए फैलते हैं और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हैं।
बंगाल की जनता को तय करना है कि भय को चुनना है या भरोसे को
हम टीएमसी सरकार के 15 साल के शासन के खिलाफ चार्जशीट लेकर आए हैं। यह चार्जशीट बंगाल की जनता की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ लगाई हुई है, जिसे भाजपा एक आवाज दे रही है। एक प्रकार से आने वाले चुनाव में बंगाल की जनता को तय करना है कि भय को चुनना है या भरोसे को चुनना है।
शाह बोले- सोनार बांग्ला का स्वप्न दिखाकर सिंडिकेट राज
यह चार्जशीट, टीएमसी सरकार के 15 वर्षों के काले कारनामों का संकलन है। सोनार बांग्ला का स्वप्न दिखाकर सिंडिकेट राज स्थापित कर बंगाल की जनता का शोषण करने वाले शासन की कहानी है। टीएमसी के कुशासन में बंगाल भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बन चुका है। ऊपर से नीचे तक आपराधिक सिंडिकेट जनता को परेशान कर रहे हैं। विकास के अभाव में बंगाल उद्योग के लिए एक प्रकार से Graveyard बन चुका है।