Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » देश » अमृतसर: फैक्ट्री में लगी भीषण आग से 4 लोगों की मौत, 7 घायल

अमृतसर: फैक्ट्री में लगी भीषण आग से 4 लोगों की मौत, 7 घायल

नई दिल्ली। आज शुक्रवार का दिन काल बनकर आया है। महाराष्ट्र के मुंबई में और पंजाब के अमृतसर में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 11 लोगों की जान जा चुकी है। अमृतसर में आग की चपेट में आने. . .

नई दिल्ली। आज शुक्रवार का दिन काल बनकर आया है। महाराष्ट्र के मुंबई में और पंजाब के अमृतसर में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 11 लोगों की जान जा चुकी है। अमृतसर में आग की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में सात अन्य घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि अमृतसर में गुरुवार रात एक दवा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। यह घटना शहर के मजीठा रोड पर हुई है। आग लगने के बाद वहां पर हड़कंप मच गया। और फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। हालांकि भी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
फैक्ट्री में आग लगने से 4 की मौत
अमृतसर में गुरुवार रात एक दवा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और करीब सात लोग झूलस गए। घटना शहर के मजीठा रोड पर हुई। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में केमिकल मौजूद होने के कारण आग लग सकती है। हालांकि, घटना किस कारण से हुई इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में कुछ काम चल रहा था, जिसके चलते आग लगने के वक्त मजदूर अंदर ही थे। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
गोरेगांव में आग से सात लोगों की मौत 39 घायल
महाराष्ट्र के मुंबई शहर के गोरेगांव में एक इमारत में भीषण लाग लग गई। इस आग में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, करीब 39 लोग झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीती रात मुंबई के गोरेगांव स्थित आज़ाद नगर के समर्थ नामक 7 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि रात ढाई से 3 बजे के बीच इमारत के पार्किंग मे लाग लगी। हालांकि अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।

Trending Now

अमृतसर: फैक्ट्री में लगी भीषण आग से 4 लोगों की मौत, 7 घायल में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़