Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

अवैध निर्माण पर चला सिलीगुड़ी नगर निगम का हथौड़ा, कोर्ट के आदेश पर घर को किया गया ध्वस्त

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगरनिगम के वार्ड नंबर 34 के सूर्यसेन कॉलोनी इलाके में सिलीगुड़ी नगरनिगम ने एक अवैध घर में तोड़फोड़ की। हाईकोर्ट के आदेश पर गुरुवार को नगरनिगम कर्मियों ने घर में तोड़फोड़ की।
मालूम हो कि यह अवैध निर्माण करीब एक साल पहले शुरू हुआ था। फिर नगरनिगम की ओर से कई बार नोटिस भेजा गया, लेकिन घर के मालिक ने उस नोटिस पर ध्यान नहीं दिया। बाद में एक पड़ोसी ने अवैध निर्माण को लेकर कोर्ट में केस दायर कर दिया। उस केस के आधार पर और कोर्ट के आदेश के मुताबिक उस दिन उस घर में तोड़फोड़ की गई।

 


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Light
Dark