Home » लेटेस्ट » आईएएफ स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन पर भारतीय वायु सेना ने जताया शोक, कहा- इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ

आईएएफ स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन पर भारतीय वायु सेना ने जताया शोक, कहा- इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक सुखोई सु-30 एमकेआई लड़ाकू विमान गुरुवार को असम के कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में प्रशिक्षण अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह इलाका जोरहाट से 60 किलोमीटर दूर है। वायु सेना ने गुरुवार. . .

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक सुखोई सु-30 एमकेआई लड़ाकू विमान गुरुवार को असम के कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में प्रशिक्षण अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह इलाका जोरहाट से 60 किलोमीटर दूर है। वायु सेना ने गुरुवार देर रात इसकी पुष्टि की। बता दें कि पहले इस विमान के लापता होने की सूचना आई थी। अधिकारियों ने कहा था कि विमान ने असम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद रडार से संपर्क खो दिया था। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। वहीं अब भारतीय वायुसेना ने अपने पायलट के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

क्या कहा भारतीय वायु सेना ने

@ भारतीय वायु सेना ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आईएएफ स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती है, जो Su-30 विमान दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। भारतीय वायु सेना के सभी कर्मी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और इस दुख की घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।
@ बता दें कि Su-30MKI एक दो सीटों वाला लंबी दूरी का लड़ाकू विमान है जिसे रूसी विमान निर्माता सुखोई ने विकसित किया है।
@ इसका निर्माण अब भारतीय वायु सेना के लिए लाइसेंस के तहत हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा किया जाता है।
@ भारतीय वायु सेना के पास 260 से अधिक Su-30MKI विमानों का बेड़ा है, जो कि कई युद्ध में अपना दम दिखा चुका है।
लेकिन अब जिस तरह से यह क्रैश हुआ है, इसके रख रखाव पर सवाल उठने लगा है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम