Home » पश्चिम बंगाल » ‘आगामी चुनाव में तय हार की वजह से SIR का दुरुपयोग कर रही भाजपा’, CEC से मुलाकात से पहले सीएम ममता का आरोप

‘आगामी चुनाव में तय हार की वजह से SIR का दुरुपयोग कर रही भाजपा’, CEC से मुलाकात से पहले सीएम ममता का आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की विपक्षी पार्टी की आगामी विधानसभा चुनाव में हार तय है, जिस कारण वह (मतदाता सूची. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की विपक्षी पार्टी की आगामी विधानसभा चुनाव में हार तय है, जिस कारण वह (मतदाता सूची के) विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का दुरुपयोग कर रही है।

मुख्य चुनाव से मुलाकात करेंगी मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात की। वह सोमवार की शाम दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) से मुलाकात करने वाली हैं। उन्होंने कहा, वह (भाजपा) जानते हैं कि बंगाल में हारेंगे। इसलिए एसआईआर का दुरुपयोग कर रहे हैं।

‘हिम्मत है तो राजनीतिक रूप से लड़ें लड़ाई’

उन्होंने आगे कहा, अगर भाजपा में हिम्मत है, तो मैं उनसे अपील करूंगी कि चुनाव आयोग (ईसीई) और एजेंसियों का इस्तेमाल करने के बजाय राजनीतिक और लोकतांत्रिक रूप से चुनाव लड़ें। ममता बनर्जी ने दावा किया कि इसी तरह की प्रथाएं अन्य राज्यों के चुनाव परिणाों को प्रभावित कर चुकी हैं। भाजपा को चुनौती देते हुए ममता ने कहा, मैं उनसे कहूंगी, अगर हिम्मत है तो राजनीतिक लड़ाई लड़ो। हम इंच-इंच लड़ने के लिए तैयार हैं।

सीईसी को देंगी एसआईआर से जुड़े मुद्दों की जानकारी

ममता बनर्जी सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सीईसी से मुलाकात के दौरान मतदाता सूची के एसआईआर से जुड़े मुद्दे उठाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने सांसदों को एसआईआर के नाम पर की जा रही कोशिशों के बारे में जानकारी देंगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम