Home » क्राइम » आजकल पत्नियां भी कम नहीं : नौकरी पर जाने से रोका, तो पत्नी ने पति पर फेंका खौलता तेल; तमिलनाडु में हैरान करने वाला मामला

आजकल पत्नियां भी कम नहीं : नौकरी पर जाने से रोका, तो पत्नी ने पति पर फेंका खौलता तेल; तमिलनाडु में हैरान करने वाला मामला

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुड्डालोर से एक हैरान कर देने वाला प्रकरण प्रकाश में आया है। यहां पर कट्टुमन्नारकोइल के पास एक पति पत्नी के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने अपने पति पर खौलता हुआ तेल. . .

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुड्डालोर से एक हैरान कर देने वाला प्रकरण प्रकाश में आया है। यहां पर कट्टुमन्नारकोइल के पास एक पति पत्नी के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने अपने पति पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया।
दरअसल, दंपती के बीच ये विवाद नौकरी को लेकर शुरू हुआ। पुलिस ने इस मामले में महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचना दिव्या भारती के रूप में हुई है वहीं, उसके पति का नाम सी कन्नन है।

दंपती के बीच किस बात को लेकर विवाद

टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि उनके कन्नन अपनी पत्नी को काम पर जाने देने की अनुमति नहीं दिए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और महिला ने अपने पति पर खौलता तेल फेंक दिया।
अब पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि दंपती के बीच अक्सर किसी-न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था। कहा जा रहा है कि बोरवेल खोदने वाली इकाई चलाने वाले कन्नन को अपनी पत्नी के पास की चावल मिल में काम करने पर आपत्ति थी।

पत्नी ने पति पर फेंका गर्म तेल

बुधवार को भी इसी तरीके से दंपपी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद कन्नन सोने चला गया। इस दौरान खाना बना रही पत्नी ने उबलते तेल को अपने पति के दोनों पैरों पर डाल दिया। इसके बाद कन्नन दर्द के कारण चीखा और उसके पड़ोसी वहां पर एकत्र हुए। आनन फानन में उसको अस्पताल ले जाया गया।