Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » आज से बेरोजगारों के खाते में आएगा ‘युवसाथी’ का भत्ता, धरना मंच से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया बड़ा ऐलान

आज से बेरोजगारों के खाते में आएगा ‘युवसाथी’ का भत्ता, धरना मंच से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया बड़ा ऐलान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार की बहुप्रतीक्षित ‘युवसाथी’ योजना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान किया है। शनिवार को धर्मतला के मेट्रो चैनल स्थित धरना मंच से उन्होंने घोषणा की कि बेरोजगार युवाओं को मिलने वाला भत्ता अप्रैल से. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार की बहुप्रतीक्षित ‘युवसाथी’ योजना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान किया है। शनिवार को धर्मतला के मेट्रो चैनल स्थित धरना मंच से उन्होंने घोषणा की कि बेरोजगार युवाओं को मिलने वाला भत्ता अप्रैल से नहीं, बल्कि आज 7 मार्च से ही उनके बैंक खातों में जमा होना शुरू हो जाएगा।

हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता

दरअसल, राज्य बजट में बेरोजगार युवाओं के लिए ‘युवसाथी’ योजना की घोषणा की गई थी। इस योजना के तहत योग्य आवेदकों को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री के इस ऐलान से राज्य के बेरोजगार युवक-युवतियों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

21 से 40 वर्ष के बीच के बेरोजगार युवक-युवतियां इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं

सरकार ने योजना के लिए कुछ शर्तें भी तय की हैं। इसके अनुसार 21 से 40 वर्ष के बीच के बेरोजगार युवक-युवतियां इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, जो लोग राज्य सरकार की किसी अन्य जनकल्याणकारी योजना का लाभ ले रहे हैं, वे इस योजना के तहत भत्ता पाने के पात्र नहीं होंगे।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रारंभिक तौर पर अगले पांच वर्षों तक हर महीने यह भत्ता दिया जाएगा। अगर उसके बाद भी कोई लाभार्थी बेरोजगार रहता है, तो सरकार स्थिति की समीक्षा करके आगे का फैसला करेगी।
गौरतलब है कि वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की यह घोषणा राजनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम