Home » क्राइम » आठ साल की बच्ची से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद हत्या, आक्रोशित भीड़ ने दुकान फूंकी; खेलते समय उठा ले गया था

आठ साल की बच्ची से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद हत्या, आक्रोशित भीड़ ने दुकान फूंकी; खेलते समय उठा ले गया था

दरभंगा। दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह बच्ची का शव खून से लथपथ स्थिति में बरामद होने से सनसनी फैल गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपित की. . .

दरभंगा। दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह बच्ची का शव खून से लथपथ स्थिति में बरामद होने से सनसनी फैल गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपित की दुकान में आग लगा दी‌। कादिराबाद सड़क को जाम कर दिया।
सूचना पर स्वयं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी कैंप कर रहे हैं। बताया जाता है कि शनिवार की शाम बच्ची खेल रही थी, इसी दौरान मोहल्ले के विकास कुमार महतो बच्ची को उठाकर ले गए। इसके बाद दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। रविवार की सुबह उसका शव खोजबीन के दौरान पटवा पोखर के पास बरामद किया गया‌।

कुत्ता के भौंकने की आवाज पर शक हुआ

लोगों ने बताया कि कुत्ता के भौंकने की आवाज पर शक हुआ। वहां जाने पर खून से लथपथ स्थिति में बच्ची मिली। इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए‌। सीसीटीवी कैमरा के फुटेज में भी आरोपित को बच्ची ले जाते हुए देखा गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शाम को खेलने निकली थी बच्ची, देर रात मिली खून से लथपथ लाश

बताया जा रहा है कि बच्ची शाम के समय घर से बाहर तालाब किनारे अन्य बच्चों के साथ खेलने गई थी। साथ खेल रही बच्चियों ने पुलिस को बताया कि विकास महतो बच्ची को जबरदस्ती खींचकर अंधेरे की ओर ले गया था। परिजन शाम से ही बच्ची की काफी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। देर रात इलाके में कुत्तों के ज्यादा भौंकने की आवाज सुनकर बच्ची के मामा वहां पहुंचे तो देखा कि बच्ची खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी। उन्होंने शोर मचाकर लोगों को बुलाया, जिसके बाद देखा गया कि पास की दीवार पर भी काफी खून पड़ा हुआ था।

सीसीटीवी फुटेज और बच्चों की पहचान से आरोपी पकड़ा गया

घटना की सूचना विश्वविद्यालय थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ खेल रही बच्चियों ने आरोपी विकास महतो की पहचान करते हुए बताया कि वही पीड़िता को खेलने के दौरान खींचकर अपने साथ ले गया था। पहचान होते ही पुलिस ने आरोपी विकास महतो को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही बच्ची के खून से लथपथ कपड़े भी जब्त कर लिए गए हैं। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर एफएसएल टीम को बुलाकर सैंपल जुटाए जा रहे हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम