Home » क्राइम » आधी रात को लड़की से दरिंदगी, सुनसान देख झपट पड़ा मनचला, छत्रपति संभाजीनगर में हड़कंप, CCTV में कैद हुई शर्मसार करने वाली घटना

आधी रात को लड़की से दरिंदगी, सुनसान देख झपट पड़ा मनचला, छत्रपति संभाजीनगर में हड़कंप, CCTV में कैद हुई शर्मसार करने वाली घटना

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां शहर के बीचों-बीच नागेश्वरवाड़ी इलाके में एक युवक रात में एक युवती के साथ दरिंदगी की। इस दौरान पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज. . .

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां शहर के बीचों-बीच नागेश्वरवाड़ी इलाके में एक युवक रात में एक युवती के साथ दरिंदगी की। इस दौरान पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस को इस बारे में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

युवती के साथ दरिंदगी

हमारे सहयोगी महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, छत्रपति संभाजीनगर शहर के नागेश्वरवाड़ी इलाके में एक हॉस्टल में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स रहते हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक रात में इस इलाके में एक युवती के साथ दरिंदगी करता हुआ दिख रहा है। युवती जब उसे रोकने की कोशिश कर रही है, तब भी युवक उसे उठाता हुआ दिख रहा है। हालांकि, वीडियो के आखिर में युवक और युवती वहां से चले गए हैं।

मामले की जांच कर रही पुलिस

इस बीच जब क्रांति चौक पुलिस से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस वीडियो ने अभिभावकों में चिंता का माहौल बना दिया है। अभिभावकों ने मांग की है कि लड़कियों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए पुलिस ऐसे युवकों के खिलाफ कार्रवाई करे।

विवाहिता को तीन साल तक टॉर्चर किया

उधर, नवी मुंबई के तलोजा इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मोटर ट्रेनिंग स्कूल के संचालक ने ड्राइविंग ट्रेनिंग के लिए उसके पास आई शादीशुदा महिला का यौन शोषण किया। तलोजा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। इसके बाद पीड़िता 4 फरवरी को तलोजा पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। इसके अनुसार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस मामले में 35 साल के आरोपी का नाम किरण पावशे है और वह नवी मुंबई के तलोजा इलाके में रहता है। पीड़िता भी उसी इलाके में रहती है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम