जालंधर। पंजाब के जालंधर में शुक्रवार तड़के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में यह घटना घटी। पुलिस ने बताया कि हमले के समय ओबेरॉय अपनी थार कार में थे। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने 16 गोलियां चलाई, जिनमें पांच गोलियां लकी ओबेरॉय को लगी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर की वजह से इधर-उधर भागने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
THAR गाड़ी में सवार थे लक्की ओबराए
घायल अवस्था में लक्की को निजी हॉस्पिटल ले जाया गया था लेकिन उनकी मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने अचानक अपनी THAR गाड़ी में सवार लक्की ओबराए पर हमला किया और गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत शटर बंद कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी।
गोलीबारी के बाद अफरातफरी का माहौल
गोलियों की तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, वहीं आसपास के दुकानदारों ने डर के माहौल में तुरंत अपने-अपने शटर बंद कर लिए। फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया और घटनास्थल से सबूत जुटाने का काम शुरू किया। मौके से गोलियों के कई खाली कारतूस बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को सौंप दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। घायल लक्की ओबराए को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में लक्की ओबराय की मौत हो गई है। लक्की ओबराय जालंधर कैंट की प्रभारी राजविंदर कौर थियाड़ा के करीबी थे।
इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश या राजनीतिक कारणों से हमले की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।