Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

इंसानियत शर्मशार : दो युवकों पर लगा विक्षिप्त वृद्धा से दुष्कर्म का आरोप, एक गिरफ्तार 

- Sponsored -

- Sponsored -


तूफानगंज। कूचबिहार जिले में इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। दो युवकों पर मानसिक रुप से विक्षिप्त वृद्ध महिला को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस घटना में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना तूफ़ानगंज थाना क्षेत्र के नाककाटीगाछ इलाके में हुई।
इस बीच मानसिक रूप से विक्षिप्त वृद्धा के साथ घटी अमानवीय घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है और लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वृद्धा शौच करने के लिए बाहर गई थी। तभी स्थानीय बच्चों ने देखा कि इलाके के दो युवक उसे जबरदस्ती जंगल की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एक युवक को पकड़ लिया वृद्धा को छुड़ाया। दूसरा युवक भागने में सफल रहा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई और सूचना मिलने के बाद तूफ़ानगंज थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आयी। पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.