Home » देश » इजराइल की हाइफा ऑयल रिफाइनरी पर मिसाइल अटैक:पेट्रोल टैंक में आग लगी; भारत आने वाले 28 तेल-गैस के टैंकर होर्मुज में फंसे

इजराइल की हाइफा ऑयल रिफाइनरी पर मिसाइल अटैक:पेट्रोल टैंक में आग लगी; भारत आने वाले 28 तेल-गैस के टैंकर होर्मुज में फंसे

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 32वां दिन हैं। लेबनान के ईरान समर्थक उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने दावा किया कि उसने सोमवार को इजराइल के उत्तरी शहर हाइफा में ऑयल रिफाइनरी पर ईरानी मिसाइल से हमला किया।हमले. . .

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 32वां दिन हैं। लेबनान के ईरान समर्थक उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने दावा किया कि उसने सोमवार को इजराइल के उत्तरी शहर हाइफा में ऑयल रिफाइनरी पर ईरानी मिसाइल से हमला किया।
हमले के बाद रिफाइनरी परिसर में एक पेट्रोल टैंक में आग लग गई, जिससे इलाके में घना धुआं फैल गया। अभी तक यह साफ नहीं है कि आग मिसाइल हमले से लगी या इंटरसेप्ट किए गए मलबे के कारण।
वहीं, ईरान जंग के बीच फारस की खाड़ी में भारत के 28 जहाज और 485 भारतीय क्रू फंसे हुए हैं। जलमार्ग मंत्रालय ने बताया कि ये सभी सुरक्षित हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अमेरिकी हमले में ईरान का विमान डैमेज

ईरान में सोमवार को महान एयरलाइंस का एक प्लेन अमेरिकी हमले में क्षतिग्रस्त हो गया। यह विमान मशहद एयरपोर्ट पर खड़ा था और नई दिल्ली आने वाला था। इसका मकसद भारत से दवाइयों और दूसरी जरूरी राहत सामग्री लेकर जाना था। हालांकि, इस हमले को लेकर अमेरिका की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

10 विदेशी जहाजों में किस पर क्या लदा है

मीडिया ब्रीफिंग में पोर्ट्स, शिपिंग और वॉटरवेज मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि भारत आने वाले 10 विदेशी जहाजों में से तीन एलपीजी, चार तेल टैंकर और तीन एलएनजी से लदे जहाज हैं।

18 भारतीय जहाजों पर क्या लदा है

राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि 18 भारतीय झंडे वाले जहाजों में से तीन पर एलपीजी टैंकर्स, एक एलएनजी कैरियर और चार क्रूड ऑयल टैंकर्स हैं। एक खाली टैंकर में एलपीजी भरा गया है। वहीं, 485 नौकाएं भी इन जहाजों पर हैं।

सरकार ने बता दी अपनी प्राथमिकता

ये जहाज उन 500 जहाजों में से हैं, जो होर्मुज स्ट्रेट में फंसे हुए हैं। सिन्हा ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता भारतीय झंडे वाले जहाजों को होर्मुज से सुरक्षित निकालना है।

8 जहाजों को अब तक निकाला गया

सिन्हा ने बताया कि 8 भारतीय झंडे वाले जहाजों को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें दो BW TYR और BW ELM में 94,000 टन एलपीजी लदा था। BW TYR 31 मार्च को तो BW ELM 1 अप्रैल को पहुंचने की उम्मीद हैं।
अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद से भारतीय झंडे वाले एलपीजी टैंकर्स को होर्मुज से सुरक्षित निकाला गया है। पाइन गैस और जग वसंत 92,612 टन एलपीजी लेकर 26 मार्च को पहुंचे।
इससे पहले एमटी शिवालिक और एमटी नंदा देवी करीब 92,712 टन एलपीजी लेकर 16 और 17 मार्च को मुंद्रा और कांडला पोर्ट पर पहुंचे थे।
इससे पहले जग लाडकी यूएई से 80,886 टन कच्चा तेल लेकर 18 मार्च को मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था। इसके अलावा, एक और जग प्रकाश गैसोलिन लेकर ओमान से तंजानिया पहुंचा था।

होर्मुज में फंसे हुए थे भारत के 28 जहाज

होर्मुज में भारत के कुल 28 जहाज फंसे हुए थे। इनमें 24 होर्मुज के पश्चिम साइड में था, जबकि 4 पूर्व की तरफ था। बीते कुछ दिनों में इनमें से 6 जहाज भारतीय नौसेना की निगरानी में भारत आ चुके हैं।

होर्मुज के बाहर भी हाई रिस्क एरिया

-सिन्हा ने बताया कि केवल होर्मुज स्ट्रेट ही प्रभावित नहीं है। इस स्ट्रेट के बाहर भी हाई रिस्क एरिया हैं।
-होर्मुज से पूरी दुनिया का करीब 20 फीसदी तेल-गैस की सप्लाई होती है।
-भारत का भी करीब 50 फीसदी एनर्जी सप्लाई का यह अहम रास्ता है।
-भारत का करीब LPG आयात होर्मुज से ही होता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम