Home » राजस्थान » इजरायल-ईरान युद्ध में राजस्थान के युवक की मौत, 1 महीने पहले ही नौकरी करने पहुंचा था ओमान

इजरायल-ईरान युद्ध में राजस्थान के युवक की मौत, 1 महीने पहले ही नौकरी करने पहुंचा था ओमान

नागौर। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच राजस्थान के लिए दुखद खबर सामने आई है। यहां नागौर जिले के एक युवक की दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि नागौर के बामणा. . .

नागौर। अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच राजस्थान के लिए दुखद खबर सामने आई है। यहां नागौर जिले के एक युवक की दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि नागौर के बामणा गांव निवासी दिलीप एक क्रूड ऑयल कंपनी के जहाज पर नौकरी करते थे। 1 मार्च की सुबह ओमान के एक पोर्ट पर उनके जहाज पर ईरान की मिसाइल गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हमले में शिप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दिलीप को लेकर अभी कोई सुराग नहीं मिला

हादसे के वक्त दिलीप जहाज के अगले हिस्से में मौजूद थे। उनके साथ पायलट आशीष कुमार भी ड्यूटी पर थे, जो बिहार के रहने वाले थे। घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें आशीष कुमार का शव बरामद कर लिया गया है। हालांकि दिलीप का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजन और गांव के लोग उनकी तलाश को लेकर चिंतित हैं। माना जा रहा है कि इस दुर्घटना में दिलीप की भी मौत हो गई।

28 फरवरी को आखिरी बार परिवार से हुई थी बात

जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी को दिलीप की आखिरी बार अपने परिवार से बातचीत हुई थी। परिवार को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि अगले ही दिन ऐसा हादसा हो जाएगा। दिलीप के साथ नागौर जिले के ही सुनील कुमार भी उसी जहाज पर काम करते थे। बताया जा रहा है कि सुनील की ड्यूटी खत्म होने के बाद दिलीप उनकी जगह शिफ्ट में पहुंचे थे और उसी दौरान यह हमला हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर है। परिजन सरकार से मदद और दलीप की खोजबीन तेज करने की मांग कर रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम