नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो 21 अक्टूबर को सुबह सात से नौ बजे के बीच पहला गगन मिशन लांच करेगा। यह मुख्य मिशन से पहले प्रायोगिक मिशन होगा। श्री हरिकोटा के सतीश धवन केंद्र से पहला मिशन लांच किया जाएगा। TV-D1 में क्रू मॉडयूल को अंंतरिक्ष में भेजा और वापस लाया जाएगा। इस प्रायोगिक मिशन में गगनयान के अंदर का वातावरण उस तरह नहीं है जिस तरह मानवयुक्त गगनयान का होगा।
इसरो ने 2024 में मानव मिशन गगनयान की योजना तैयार की है। यह भारत का पहला मिशन होगा। तीन दिन के मिशन में 3 सदस्यों के दल को 400 किलोमीटर दूर पृथ्वी की कक्षा में भेजा जाएगा। गगन की लैंडिंग समुद्र में होगी। भारत को भी यह कामयाबी मिलती है तो मानव मिशन को अंजाम देने वाला चौथा देश हो जाएगा। अमरीका, चीन और रूस पहले कर चुके हैं।
चार टेस्ट के बाद लांच होगा मानव मिशन
ISRO अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बताया है कि गगनयान के लांच से पहले चार प्रायोगिक टेस्ट किए जाएंगे। इसमें पहला टेस्ट 21 अक्टूबर को होगा। इसके बलए D2, D3 और D4 टेस्ट की भी तैयारी पूरी कर ली गई है। पहले टेस्ट में गगनयान का अंतरिक्ष में जाना, आना व फिर बंगाल की खाड़ी में उतरने के बाद इसे बरामद करना शामिल है।
 
				 
															 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
															 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								 
								