Home » दुनिया » उड़ान के दौरान प्लेन में आयी खराबी, गिर गया पायलट, जाने फिर क्या हुआ ? उड़ान के दौरान प्लेन में आयी खराबी, गिर गया पायलट, जाने फिर क्या हुआ ?

उड़ान के दौरान प्लेन में आयी खराबी, गिर गया पायलट, जाने फिर क्या हुआ ? उड़ान के दौरान प्लेन में आयी खराबी, गिर गया पायलट, जाने फिर क्या हुआ ?

नई दिल्ली। उड़ान के दौरान एक प्लेन में खराबी आ गई, इसके बाद पायलट ने करीब 4000 फीट की ऊंचाई से ही या तो प्लेन से छलांग लगा दी या वहां से गिर गया और उसकी मौत हो गई। हैरानी. . .

नई दिल्ली। उड़ान के दौरान एक प्लेन में खराबी आ गई, इसके बाद पायलट ने करीब 4000 फीट की ऊंचाई से ही या तो प्लेन से छलांग लगा दी या वहां से गिर गया और उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि इस प्लेन में सवार को-पायलट ने बाद में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवा दी और उसे बस मामूली चोट आई है। 23 साल के पायलट चार्ल्स ह्यू क्रुक्स की डेड बॉडी लंबी छानबीन के बाद अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना से मिली है। वह एक छोटे प्लेन को उड़ा रहे थे, जिसमें 10 लोग बैठ सकते हैं। लेकिन इसमें कोई पैसेंजर सवार नहीं था। चार्ल्स के साथ सिर्फ एक को-पायलट था। उड़ान के दौरान लैंडिंग गियर में खराबी आ गई। इसके बाद पायलट प्लेन से नीचे गिर गया, फिर को-पायलट ने लोकल-एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग भी करवा दी। बाद में इलाज के लिए को-पायलट को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। अब चार्ल्स की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। दरअसल, तेज आवाज सुनाई देने के बाद एक शख्स ने पुलिस को फोन किया था। वहां काफी छानबीन के बाद चार्ल्स की डेड बॉडी मिली। माना जा रहा है कि प्लेन में आई खराबी को ठीक करने के दौरान वह प्लेन से गिर गए होंगे या फिर वह कूद गए होंगे। हालांकि, उन्होंने पैराशूट नहीं पहन रखा था। इस घटना की वजह से चार्ल्स के पिता ह्यू क्रुक्स टूट चुके हैं। उन्होंने कहा कि चार्ल्स ने उनसे हाल ही में कहा था कि वह अपने काम से बहुत खुश है। ह्यू ने कहा कि बेटे की मौत उनके लिए भी एक रहस्य ही है। चार्ल्स के पिता ने बताया कि बेटे ने कॉलेज के दौरान ही पायलट का लाइसेंस हासिल कर लिया था। वह फ्लाइट इंस्ट्रक्टर था, उन्हें किसी भी कंडीशन में उड़ान भरने की ट्रेनिंग मिली हुई थी ।

Discover more from Universe TV

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 

Discover more from Universe TV

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading