Home » देश » उत्तराखंड में ‘बम’ का खौफ: तीसरे दिन देहरादून कोर्ट को उड़ाने की धमकी, मेल मिलते ही मचा हड़कंप!

उत्तराखंड में ‘बम’ का खौफ: तीसरे दिन देहरादून कोर्ट को उड़ाने की धमकी, मेल मिलते ही मचा हड़कंप!

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब देहरादून डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। सुबह कोर्ट खुलने से पहले ही इस मेल की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। इसके. . .

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब देहरादून डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। सुबह कोर्ट खुलने से पहले ही इस मेल की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। इसके बाद पूरे कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। अचानक कोर्ट परिसर में बढ़ी हलचल से वकीलों, फरियादियों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल देखने को मिला।

सुरक्षा एजेंसियों का एक्शन

धमकी मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और खुफिया एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। हर कमरे, गलियारे और परिसर के कोने-कोने की सघन तलाशी ली गई। सुरक्षा कारणों से आसपास की दुकानों और कार्यालयों को भी कुछ समय के लिए बंद कराया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचाव किया जा सके।

तीन दिन से चल रहा धमकियों का सिलसिला

यह मामला केवल देहरादून तक सीमित नहीं है। बीते तीन दिनों से उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में कोर्ट परिसरों को निशाना बनाकर धमकियां भेजी जा रही हैं। सोमवार को नैनीताल, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग कोर्ट को धमकी मिली थी। मंगलवार को हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़ और नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने का मैसेज भेजा गया। बुधवार की सुबह देहरादून डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को धमकी भरा मेल मिलने से प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है।

हर बार जांच में निकली अफवाह

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक हरिद्वार, नैनीताल और उत्तरकाशी सहित किसी भी कोर्ट परिसर में तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में इन धमकियों को किसी शरारती तत्व की करतूत माना जा रहा है, लेकिन मामला संवेदनशील होने के कारण किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जा रही है। हर सूचना को गंभीरता से लिया जा रहा है और हर बार पूरी सुरक्षा प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम