Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

उत्तर दिनाजपुर में दिखा भाजपा के बंद का मिला जुला असर

- Sponsored -

- Sponsored -


उत्तर दिनाजपुर : भाजपा युवा नेता की हत्या के विरोध में मंगलवार को उत्तर दिनाजपुर में भाजपा द्वारा आहूत छह घंटे बंद का पूरे जिले में मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। आज सुबह 10 बजे तक सड़क पर किसी बंद समर्थक को पिकेटिंग करते नहीं देखा गया। बंद के दौरान रायगंज शहर के बाजारों में कई दुकानें खुली हैं. सड़कों पर वाहन अन्य दिनों की तुलना में कम दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों का मानना ​​है कि मौसम खराब होने के कारण बाजार हाट व दुकानें सुबह नहीं खुलीं। वहीँ कुछ लोगों का मानना है बंद के कारण बाजारों का यह हाल है। दूसरी ओर जिले के इस्लामपुर शहर में ज्यादातर दुकानें और बाजार खुले हैं। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य है। गौरतलब है कल रात भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की उनके घर के पास बदमाशों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के खिलाफ भाजपा की ओर से आज उत्तर दिनाजपुर बंद का आह्वान किया गया है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.