Home » उत्तर प्रदेश » उत्तर प्रदेश में टीनशेड गिरने से दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; तीन घायल

उत्तर प्रदेश में टीनशेड गिरने से दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; तीन घायल

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। थाना कुरावली इलाके के गांव जटपुरा में मंगलवार रात हुए हादसे में एक आठ वर्षीय बालक समेत परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तीन घायलों का अस्पताल. . .

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। थाना कुरावली इलाके के गांव जटपुरा में मंगलवार रात हुए हादसे में एक आठ वर्षीय बालक समेत परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। तीन घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसा टीनशेड़ के गिरने की वजह से हुआ। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। कुरावली थाना इलाके के गांव आटपुरा में बृजेश सिंह जाटव मंगलवार रात को परिवार सहित टीनशेड के नीचे सो रहे थे। रात को मकान की कच्ची दीवार पर रखी टीनशेड सो रहे लोगों पर गिर गई।
हादसे में परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल सीएचसी कुरावली लाए गए। वहां चिकित्सक ने 40 साल की रूबी, आठ साल का दिलीप पुत्र बृजेश, 13 साल की देवी पुत्री बृजेश को मृत घोषित कर दिया। घायल बृजेश, 15 वर्षीय गुड़िया, पांच वर्षीय पल्लवी का उपचार चल रहा है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम