Home » पश्चिम बंगाल » उत्तर बंगाल में नया समीकरण ! सीएम ममता बनर्जी ने ‘गोल्डन गर्ल’ स्वप्ना बर्मन को सौंपी राजगंज सीट से जीत की जिम्मेदारी

उत्तर बंगाल में नया समीकरण ! सीएम ममता बनर्जी ने ‘गोल्डन गर्ल’ स्वप्ना बर्मन को सौंपी राजगंज सीट से जीत की जिम्मेदारी

सिलीगुड़ी। उत्तर बंगाल की राजनीति में 2026 के पश्चिम बंगाल 2026 को लेकर बड़ा दांव खेलते हुए आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने चौंकाने वाला फैसला लिया है। राजगंज विधानसभा सीट से पार्टी ने मशहूर एथलीट स्वप्ना बारमैन को उम्मीदवार. . .

सिलीगुड़ी। उत्तर बंगाल की राजनीति में 2026 के पश्चिम बंगाल 2026 को लेकर बड़ा दांव खेलते हुए आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने चौंकाने वाला फैसला लिया है। राजगंज विधानसभा सीट से पार्टी ने मशहूर एथलीट स्वप्ना बारमैन को उम्मीदवार घोषित किया है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची में स्वप्ना का नाम सामने आते ही जलपाईगुड़ी समेत पूरे उत्तर बंगाल में उत्साह की लहर दौड़ गई।
टीएमसी में शामिल होने के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि ‘गोल्डन गर्ल’ को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। अब पार्टी ने उनकी लोकप्रियता को चुनावी हथियार बनाने का फैसला कर लिया है। आम लोगों, खासकर युवाओं और महिला मतदाताओं के बीच स्वप्ना की मजबूत पहचान को पार्टी के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।
स्वप्ना बर्मन के करीबी सूत्रों के अनुसार, वह खेल के मैदान की तरह ही चुनावी मैदान में भी पूरी ताकत के साथ उतरने के लिए तैयार हैं। राजगंज के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी घरेर बेटी’ को उम्मीदवार बनाए जाने से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि स्वप्ना की उम्मीदवारी उत्तर बंगाल में चुनावी समीकरण को नई दिशा दे सकती है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम