Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, एक साल पहले बेगूसराय में दर्ज हुआ था मामला

- Sponsored -

- Sponsored -


मुंबई। एकता कपूर अपनी वेब सीरीज XXX सीजन 2 को लेकर मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं। एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। पिछले वर्ष इस सीरीज में दिखाए गए आपत्तिजनक सीन्स को लेकर बिहार के बेगूसराय कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया था। अब सैनिकों के अपमान के इस मामले में एकता और शोभा कपूर के खिलाफ न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।
दरअसल, इस वेब सीरीज में सैनिक की पत्नी के कई आपत्तिजनक सीन्स दिखाए गए थे, जिसे लेकर पिछले साल बिहार के बेगूसराय में एकता कपूर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। एकता पर आरोप लगा था कि उन्होंने वेब सीरीज में सैनिक और उनकी पत्नियों को गलत तरीके से दिखाया है, जिस वजह से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले में बेगूसराय कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को समन भेजकर कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिए थे।
बता दें कि इस मामले को भूतपूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष शंभू कुमार ने एक साल पहले दर्ज कराया था। शंभू कुमार का कहना था कि उन्हें इस सीरीज में दिखाए गए सीन्स ने काफी आहात किया था। उनका कहना था कि भारतीय सैनिक खुद को खतरे में रखकर देश की सेवा करते हैं। ऐसे में उन्हें सम्मान की नजरों से देखा जाना चाहिए लेकिन यहां तो उल्टा ही हो रहा है। सीरीज में भारतीय जवान और उनकी पत्नी को गलत तरीके से दिखाया गया है।
वहीं, एकता कपूर ने इस मामले को लेकर अपनी सफाई भी पेश की थी। एकता कपूर ने कहा कि इस मामले में जानकारी मिलते ही उन्होंने वेब सीरीज से इस सीन को घटवा दिया था। इसके साथ ही एकता ने अपनी गलती मानते हुए लोगों से माफी भी मांगी थी। बता दें कि XXX वेब सीरीज अल्ट बालाजी पर स्ट्रीम कर रही है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.