Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

एक दोस्त ने चलाई दूसरे दोस्त पर गोली, त्रिकोणीय प्रेम या पैसे के लेन-देन को लेकर घटना की जताई जा रही आशंका

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। एक दोस्त पर दूसरे दोस्त पर गोली चलाने का आरोप लगा है। यह घटना शुक्रवार की रात इंग्लिशबाजार थाने के नौघरिया इलाके की है। घटना की शिकायत इंग्लिश बाजार पुलिस थाने मे दर्ज कराई गयी है। प्रारंभिक जांच के अनुसार पुलिस ने अनुमान लगाया कि यह घटना पुराने विवाद जैसे प्रेम त्रिकोण या पैसे के लेन-देन को लेकर हुई होगी। फिलहाल घायल युवक का मालदा शहर के एक नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। नर्सिंग होम में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत नाजुक है। इंग्लिशबाजार थाने की पुलिस ने पूरी घटना की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल युवक का नाम मोनिरुल खान (27) है। आरोपी दोस्त का नाम रॉकी सेख है। घटना के बाद पुलिस को पता चला कि आरोपी युवक इलाके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि रॉकी शेख शुक्रवार की रात घर आया और फिर दोनों दोस्तों में बात होने लगी। तभी अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो मोनिरुल को गोलियों के छेद के साथ जमीन पर पड़ा देखा गया। परिजनों को देख राॅकी इलाके से भाग गया। इसके बाद रात में परिजनों ने उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया।फिलहाल उसका वहां इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक दोनों दोस्तों के बीच महिलाओं या पैसे को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। हो सकता है कि इसी वजह से यह हमला हुआ हो। लेकिन अभी सब कुछ स्पष्ट नहीं है। पीड़ित युवक के परिजन भी कुछ स्पष्ट नहीं कहना चाहते। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ. ए. हक ने कहा कि घायल मरीज की नाक में गोली लगी है। अभी तक नाक से कोई गोली नहीं निकाली गयी है। हालांकि इलाज चल रही है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.