Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » मनोरंजन » एक पति और दूसरा एक्स ! दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह और रणबीर कपूर में किसे चुना बेस्ट डांसर ? जवाब से फैंस खफा

एक पति और दूसरा एक्स ! दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह और रणबीर कपूर में किसे चुना बेस्ट डांसर ? जवाब से फैंस खफा

मुंबई। बॉलीवुड के फेमस कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। दोनों ने साल 2018 में इटली में शादी की थी और इससे पहले कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। ऐसा कोई मौका नहीं होता, जब रणवीर अपनी बीवी. . .

मुंबई। बॉलीवुड के फेमस कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। दोनों ने साल 2018 में इटली में शादी की थी और इससे पहले कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। ऐसा कोई मौका नहीं होता, जब रणवीर अपनी बीवी पर प्यार नहीं लुटाते। चाहे सोशल मीडिया हो या फिर इवेंट, वो दीपिका की जमकर तारीफ करते हैं। दीपिका की बात करें तो रणवीर से पहले वो रणबीर कपूर संग रिलेशनशिप में थीं। जब उनका ब्रेकअप हुआ तो दीपिका बहुत टूट गई थीं। वो डिप्रेशन भी झेल चुकी हैं। हालांकि, रणवीर ने उन्हें काफी संभाला और लाइफ में आगे बढ़ने में मदद की। हर कदम पर साथ दिया। खैर। आप सोच रहे होंगे कि अचानक से इनकी पर्सनल लाइफ के बारे में क्यों बात हो रही है तो बता दें कि दीपिका पर अब ये आरोप लग रहे हैं कि वो अभी तक रणबीर से मूवऑन नहीं कर पाई हैं! आखिर यूजर्स ऐसा क्यों कह रहे हैं, आइये जानते हैं।
Deepika Padukone का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनसे पूछा जाता है कि रणबीर और रणवीर में बेस्ट डांसर कौन है? ये सुनकर दीपिका सोच में पड़ जाती हैं। फिर वो कहती हैं, ‘मुश्किल है। मैं बहुत मुश्किल में पड़ जाऊंगी। इसलिए मैं जवाब नहीं दूंगी।’ फिर वो केक खाते हुए कहती हैं, ‘मेरे एक्सप्रेशंस से समझ जाओ।’ ये सुनकर जर्नलिस्ट रणवीर सिंह का नाम लेती है तो दीपिका ऐसा रिएक्शन देती हैं, जैसे लगता है कि वो रणबीर का नाम सुनना चाहती थीं।
यूजर्स ने दीपिका को सुनाई खरीखोटी
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स दीपिका को खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट किया, ‘दीपिका को बिना हिचक और बिना टाइम वेस्ट किए अपने पति रणवीर सिंह का नाम लेना चाहिए था। एक्चुअली वो पहले जैसी ही है, शादी के पहले और शादी के बाद भी।’ दूसरे ने लिखा, ‘दीपिका ने रणबीर के लिए बहुत सारा प्यार दिखाया, लेकिन रणबीर दीपिका को नहीं चाहता था। ये ठीक वैसे ही रणवीर के साथ है।’ अन्य ने लिखा, ‘सच में? मुश्किल है? ये बहुत आसान है। रणवीर सिंह। वो उसका पति है तो ये एक नैचुरल च्वॉइस भी था। ये दिखाता है कि वो रणबीर से अभी तक मूव ऑन नहीं कर पाई है।’
साल 2018 में की थी शादी
रणवीर और दीपिका ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इस प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इसके बाद दोनों ने मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी।

Trending Now

एक पति और दूसरा एक्स ! दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह और रणबीर कपूर में किसे चुना बेस्ट डांसर ? जवाब से फैंस खफा में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़