Home » झारखण्ड » एक महिला और दो दीवाने: गिड़गिड़ाती रही 10 साल की बेटी, नहीं पसीजा सनकी प्रेमी का दिल, बच्ची के सामने की पिता की हत्या

एक महिला और दो दीवाने: गिड़गिड़ाती रही 10 साल की बेटी, नहीं पसीजा सनकी प्रेमी का दिल, बच्ची के सामने की पिता की हत्या

गुमला। झारखंड के गुमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां 10 साल की बेटी के सामने उसके पिता का बेरहमी से कत्ल किया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम. . .

गुमला। झारखंड के गुमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां 10 साल की बेटी के सामने उसके पिता का बेरहमी से कत्ल किया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

10 साल की बेटी के सामने पिता का कत्ल

मामला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के छीछवानी गांव का है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र मिंज और कामिल टोप्पो दोनों का एक ही महिला के साथ कथित प्रेम संबंध था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। अक्सर दोनों के बीच उस महिला को लेकर झगड़े होते थे और एक-दूसरे को उससे दूर रहने की धमकियां भी दी जाती थीं। सोमवार की देर शाम राजेंद्र मिंज अपनी 10 साल की बेटी के साथ खेत की ओर टमाटर लेने गया था।
पहले से घात लगाए बैठे कामिल टोप्पो ने अचानक राजेंद्र पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे राजेंद्र मिंज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान राजेंद्र की बेटी घटनास्थल पर ही मौजूद थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कामिल टोप्पो मौके से फरार हो गया।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम