Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » खेल » एमएस धोनी ने क्या गुपचुप तरीके से ले लिया संन्यास ? CSK ने पोस्ट किया ये स्पेशल वीडियो

एमएस धोनी ने क्या गुपचुप तरीके से ले लिया संन्यास ? CSK ने पोस्ट किया ये स्पेशल वीडियो

डेस्क। क्या एमएस धोनी मिनी ऑप्शन से पहले ही रिटायरमेंट ले रहे हैं? यह हम यूं ही नहीं कह रहे हैं बल्कि हाल ही में आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर तमाम सवाल. . .

डेस्क। क्या एमएस धोनी मिनी ऑप्शन से पहले ही रिटायरमेंट ले रहे हैं? यह हम यूं ही नहीं कह रहे हैं बल्कि हाल ही में आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर तमाम सवाल मन में उठने लगे कि क्या एम एस धोनी बतौर कप्तान और खिलाड़ी आईपीएल से संन्यास ले रहे हैं। इस वीडियो को देख फैंस की सांसे अटक गई।
एम एस धोनी का इमोशनल वीडियो
चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर एमएस धोनी का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उनके कई सारे शॉर्ट्स दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सीएसके ने लिखा- ओह कैप्टन, माय कैप्टन… वीडियो की शुरुआत में धोनी स्टैंड से जाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वीडियो में बैटिंग और विकेट कीपिंग करते हुए भी नजर आए। इस वीडियो को देखकर फैंस लगातार धोनी से सवाल कर रहे हैं कि क्या वह रिटायरमेंट पर विचार कर रहे हैं? सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और चार लाख से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं।
रिटायरमेंट को लेकर क्या बोले एमएस धोनी
आईपीएल 2023 में अपनी टीम सीएसके को पांचवी पास ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान एमएस धोनी ने अपने रिटायरमेंट प्लान को लेकर कोई साफ जवाब नहीं दिया था। उन्होंने कहा था कि अभी उनके पास 8-9 महीने का वक्त है। मिनी ऑक्शन से पहले वह इस पर फैसला ले सकते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा था कि उनके लिए बहुत आसान है यह कह देना कि वह संन्यास ले रहे हैं, लेकिन कठिन वह होगा कि वह कड़ी मेहनत करके दोबारा मैदान पर उतरे और एक और सीजन अपने फैंस के लिए खेलें। अब देखना होगा कि सीएसके के इस वीडियो का मतलब क्या है? क्या धोनी संन्यास लेने जा रहे हैं या वह आईपीएल 2024 में एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।

 

Trending Now

एमएस धोनी ने क्या गुपचुप तरीके से ले लिया संन्यास ? CSK ने पोस्ट किया ये स्पेशल वीडियो में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़