Home » मनोरंजन » कंधे पर हाथ रखते ही गुस्से से तिलमिलाए सलमान खान, फैन की जबरदस्ती ने गरमाया माहौल, देखें वीडियो

कंधे पर हाथ रखते ही गुस्से से तिलमिलाए सलमान खान, फैन की जबरदस्ती ने गरमाया माहौल, देखें वीडियो

डेस्क। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। नई फिल्म के साथ ही सलमान खान का नया लुक भी इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। उनके फैन्स. . .

डेस्क। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। नई फिल्म के साथ ही सलमान खान का नया लुक भी इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। उनके फैन्स को उनका नया लुक बेहद पसंद आ रहा है। फिलहाल तो सलमान खान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई हैं। इंटरनेट पर छाया वीडियो इस वीडियो में सलमान खान एक दम नए लुक में नजर आए, लेकिन इसी वीडियो में सलमान खान गुस्से से लाल होते भी नजर आ रहे हैं। दरअसल सलमान खान को देखते ही फैन्स उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए एक्साइटेड नजर आए, लेकिन अधिक उत्साह होने के कारण एक फैन ने सलमान खान के कंधे पर हाथ रख दिया।।

सलमान खान ने मक्का मदीना में लगाई झाड़ू?

वायरल तस्वीरों की सच्चाई है हैरान करने वाली गुस्से में नजर आए सलमान खान यूं अचानक से किसी अजनबी का सलमान खान के कंधे पर हाथ रखना उन्हें जरा भी पसंद नहीं आया। सलमान खान ने गुस्से से उस आदमी को देखा और एक झटके से उस आदमी का हाथ हटाया सलमान खान गुस्से में लाल होते नजर आए, लेकिन जैसे ही उन्होंने अन्य फैन्स को देखा और पैपराजी को देखा उन्होंने अपना गुस्सा कंट्रोल किया।

सुरक्षा को लेकर उठा सवाल

सोशल मीडिया पर सलमान खान का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इसे सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक बताया है। फैन्स ने कहा कि जिस तरह से सलमान खान को बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकियां मिल रही हैं उसके बाद भी सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक। वहीं एक फैन ने कहा- इतने सुरक्षा कर्मी तैनात हैं पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड भी हैं, लेकिन उसके बाद भी इस तरह की हरकत।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम