Home » पश्चिम बंगाल » कमला चाय बागान से तेंदुए का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

कमला चाय बागान से तेंदुए का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

सिलीगुड़ी। फांसिदेवा ब्लॉक के कमला चाय बागान से तेंदुए का शव बरामद हुआ है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिली है कि स्थानीय लोगों ने सबसे पहले तेंदुए का शव देखा था और इसकी सूचना. . .

सिलीगुड़ी। फांसिदेवा ब्लॉक के कमला चाय बागान से तेंदुए का शव बरामद हुआ है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिली है कि स्थानीय लोगों ने सबसे पहले तेंदुए का शव देखा था और इसकी सूचना वन विभाग कोदी।
खबर मिलते ही घोषपुकुर रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद वनकर्मी तेंदुए का शव बरामद कर ले गए। वन विभाग के अनुसार तेंदुए की उम्र चार से पांच साल है। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए बंगाल सफारी भेज दिया गया है।