Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » देश » कर्नाटक चुनाव के पहले विवादित बयानबाजी : खरगे के बयान पर बिगड़े बीजेपी विधायक के बोल- सोनिया गांधी को कहा ‘विषकन्या’

कर्नाटक चुनाव के पहले विवादित बयानबाजी : खरगे के बयान पर बिगड़े बीजेपी विधायक के बोल- सोनिया गांधी को कहा ‘विषकन्या’

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में जहरीली बयानबाजी का दौर तेज हो चला है। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को जहरीले सांप जैसा कहा था। जिसको सियासी बंवडर शुरू हुआ। बाद में विरोध बढ़ने पर. . .

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में जहरीली बयानबाजी का दौर तेज हो चला है। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को जहरीले सांप जैसा कहा था। जिसको सियासी बंवडर शुरू हुआ। बाद में विरोध बढ़ने पर खरगे ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि यह उन्होंने पीएम मोदी के लिए नहीं बल्कि बीजेपी की विचारधारा के लिए कहा था। खरगे के इस आपत्तिजनक बयान पर मचा घमासान अभी थमा भी नहीं था कि भाजपा के एक विधायक ने यूपीए चेयरपर्सन और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को ‘विषकन्या’ कह दिया। कर्नाटक के भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने सोनिया गांधी को विषकन्या कहा। उनका यह संबोधन खरगे द्वारा पीएम मोदी को जहरीला सांप कहे जाने का जवाब कहा जा रहा है।
‘मोदी को वीजा नहीं देने वाला अमरीका अब रेड कार्पेट बिछाता है’
कर्नाटक के भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कोप्पल में आयोजित एक जनसभा में सोनिया गांधी को विषकन्या कहा। जनसभा को संबोधित करते हुए बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा कि आज पूरी दुनिया पीएम मोदी को मान रही है। एक समय अमरीका ने उन्हें वीजा देने से मना कर दिया था। लेकिन अब वहीं अमरीका मोदी के लिए रेड कार्पेट बिछाता है।
खड़गे के बयान पर पलटवार- सोनिया को विषकन्या कहा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे के बयान पर भाजपा विधायक ने कहा, वो (खरगे) उनकी (पीएम मोदी) की तुलना कोबरा सांप से कर रहे हैं। कह रहे हैं कि वो जहर उगलेंगे। लेकिन जिस पार्टी में आफ नाच रहे हैं, क्या सोनिया गांधी विषकन्या है? सोनिया गांधी ने चीन और पाकिस्तान के साथ एजेंट के रूप में काम किया।
बघेल बोले- अब मोदी-शाह क्या कहेंगे?
इधर सोनिया गांधी को ‘विषकन्या’ कहे जाने पर कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता FIR दर्ज कराएंगे। सीएम ने कहा कि सोनिया गांधी को विषकन्या कहा जा रहा है, अब इस बयान पर मोदी-शाह क्या कहेंगे ? बीजेपी के नेता हर बार सोनिया गांधी को टारगेट करते हैं। बीजेपी का चाल, चरित्र, चेहरा सबके सामने है।

Trending Now

कर्नाटक चुनाव के पहले विवादित बयानबाजी : खरगे के बयान पर बिगड़े बीजेपी विधायक के बोल- सोनिया गांधी को कहा ‘विषकन्या’ में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़