Home » देश » कर्नाटक में कार ने बाइक सवार को मारी भीषण टक्टर, कैंटर से भिड़ी कार, 7 की मौके पर ही मौत

कर्नाटक में कार ने बाइक सवार को मारी भीषण टक्टर, कैंटर से भिड़ी कार, 7 की मौके पर ही मौत

डेस्क। कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसकोटे के बाहरी इलाके में शुक्रवार को भीषड़ सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि सातों लोगों की मौके पर ही. . .

डेस्क। कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसकोटे के बाहरी इलाके में शुक्रवार को भीषड़ सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि सातों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
यह हादसा शुक्रवार तड़के होसकोटे-डबसपेटे नेशनल हाईवे पर एम. सत्यवारा गांव के पास हुआ। होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही कार ने पहले अपने आगे चल रही एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी।

ड्राइवर ने पहले मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार, कार के ड्राइवर ने शुरुआती टक्कर मारी और कार से अपना नियंत्रण खो दिया और वह एक कैंटर गाड़ी से जाकर टकरा गई। पुलिस के अनुसार एक और कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई जिसके परिणामस्वरूप भीषण दुर्घटना हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने बताया कि कार में सवार छह लोग और मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले लोग कोथनूर के निवासी थे, हालांकि उनकी पहचान की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम