Home » लेटेस्ट » कल का मौसम 10 अप्रैल: आंधी-तूफान के बाद अब 8 राज्यों भारी बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से हवा, IMD अपडेट

कल का मौसम 10 अप्रैल: आंधी-तूफान के बाद अब 8 राज्यों भारी बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से हवा, IMD अपडेट

नई दिल्ली। कल का मौसम 10 अप्रैल 2026: पिछले एक सप्ताह से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हो रही है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार. . .

नई दिल्ली। कल का मौसम 10 अप्रैल 2026: पिछले एक सप्ताह से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश हो रही है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार , उत्तर भारत में फिलहाल पांच-छह दिनों तक आंधी-बारिश का दौर थमेगा। लेकिन अन्य कई राज्यों में भारी बारिश का कहर देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही सिक्किम, असम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं मध्य भारत में अगले छह दिनों के दौरान तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इससे उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान के सामान्य से नीचे से सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली एनसीआर में फिलहाल मौसम के मिजाज में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। अगले एक सप्ताह तक आसमान में हल्के बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी जारी रहने की संभावना जताई गई है। दिन में धूप और बादलों का यह मिश्रण लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर देगा, वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का एहसास भी बना रहेगा।
IMD के अनुसार, 10 अप्रैल को मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। दिन से समय 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। जबकि 11 और 12 अप्रैल को भी राजधानी का मौसम साफ रहेगा।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में अभी भी मौसम कूल-कूल बना हुआ है। पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी आज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम आंधी-बारिश का दौर थमेगा। लेकिन 15 अप्रैल तक सक्रिय हो रहे एक और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मॉनसून बदल सकता है।
लखनऊ आईएमडी के अनुसार, राजधानी लखनऊ में 10-11 अप्रैल को हल्के बादल छाए रहेंगे। जबकि 12 से 14 अप्रैल को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में पिछले कई दिनों से आंधी-बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल को भी राज्य में 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। लेकिन अब राज्य के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम हो रहा है। हालांकि IMD ने अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

शहरअधिकतम तापमान (10 अप्रैल)न्यूनतम तापमान (10 अप्रैल)
दिल्ली31°C17°C
मुंबई33°C24°C
चेन्नई36°C27°C
कोलकाता30°C19°C
लखनऊ30°C18°C
पटना34°C23°C
रांची31°C17°C
भोपाल31°C21°C
जयपुर34°C20°C
शिमला18°C06°C
नैनीताल17°C07°C

ओडिशा में कल कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा में 9 और 10 अप्रैल के दौरान मध्यम स्तर की बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
जम्मू-कश्मीर (9 से 11 अप्रैल): मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 11 अप्रैल को छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं मौसम विभाग ने लद्दाख में बिजली गिरने की संभावना जताई है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम