Home » पश्चिम बंगाल » कालीझोरा के निकट फिर से भूस्खलन, यातायात बाधित, सिक्किम से संपर्क तत्काल बंद

कालीझोरा के निकट फिर से भूस्खलन, यातायात बाधित, सिक्किम से संपर्क तत्काल बंद

सिलीगुड़। भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे-10 फिर से बंद हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह कालीझोरा के पास भूस्खलन शुरू हो गया। नतीजतन, सिक्किम को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह से ही यातायात पूरी तरह से. . .

सिलीगुड़। भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे-10 फिर से बंद हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह कालीझोरा के पास भूस्खलन शुरू हो गया। नतीजतन, सिक्किम को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह से ही यातायात पूरी तरह से बंद है।
सूत्रों के अनुसार रविवार की दोपहर को बिरिकधारा के पास भूस्खलन हुआ। दोपहर में जिला प्रशासन ने भूस्खलन में गिरे मलबे को हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सामान्य किया, परन्तु आज सुबह फिर उसी जगह पर एक बड़े भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर पूरी तरह से यातायात ठप हो गया।
सड़क कटने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की कतार लग गयी। संबंधित सभी विभाग आज सुबह से ही युद्ध स्तर पर लगे हुए है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अर्थमूवर के माध्यम से भूस्खलन के मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि सिक्किम की इस जीवन रेखा पर यातायात को सामान्य करने के लिए दोपहर तक मलबे को हटा लिया जाएगा।