Home » खेल » कुलदीप यादव की चमकी किस्मत, पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे मुकाबला, इस बॉलर को करेंगे रिप्लेस

कुलदीप यादव की चमकी किस्मत, पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे मुकाबला, इस बॉलर को करेंगे रिप्लेस

डेस्क /आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के शुरुआती दो मैचों में बेंच पर बैठने वाले कुलदीप यादव को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर हिट मुकाबला खेलने का मौका मिल सकता है। भारत के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव इस तेज गेंदबाज. . .

डेस्क /आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के शुरुआती दो मैचों में बेंच पर बैठने वाले कुलदीप यादव को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर हिट मुकाबला खेलने का मौका मिल सकता है। भारत के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव इस तेज गेंदबाज को रिप्लेस कर सकते हैं।
बता दें कि, रविवार, 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना होगा। जबकि इस मैच में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस फिरकी गेंदबाजों को पाकिस्तान के खिलाफ किस खिलाड़ी की जगह कोच गौतम गंभीर मौका देने वाले हैं।

कुलदीप यादव की चमकी किस्मत

भारतीय टीम के प्रमुख चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुरुआती दो मैचों में मौका नहीं दिया था। संयुक्त राज्य अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ ये स्टार गेंदबाज सिर्फ बेंच पर बैठा नजर आया था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी की किस्मत चमक उठी है।
कुलदीप को विश्व कप 2026 के सबसे बड़े मैच में खेलने का मौका मिल सकता है। बता दें कि, श्रीलंका में स्थित आर. प्रेमदासा की पिच और कुलदीप के पाकिस्तान के खिलाफ शानदार आंकड़ों को देखते हुए यह निर्णय लिया जा सकता है।

इस बॉलर को करेंगे रिप्लेस!

पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले सुपर हिट मुकाबले में कुलदीप यादव भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को रिप्लेस कर सकते हैं। बता दें कि, अर्शदीप सिंह को टीम प्रबंधन ने शुरुआती दो मैचों में मौका दिया था, लेकिन उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम