Home » पश्चिम बंगाल » कूचबिहार से रथींद्र नाथ बोस और राजगंज से दिनेश सरकार को मिला टिकट,आरजी कर पीड़िता की मां पानीहाटी से प्रत्याशी, भाजपा ने जारी की 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची

कूचबिहार से रथींद्र नाथ बोस और राजगंज से दिनेश सरकार को मिला टिकट,आरजी कर पीड़िता की मां पानीहाटी से प्रत्याशी, भाजपा ने जारी की 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची बुधवार शाम को जारी कर दी। तीसरी सूची में भाजपा ने 19 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। पार्टी ने पूर्व एनएसजी कमांडो. . .

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची बुधवार शाम को जारी कर दी। तीसरी सूची में भाजपा ने 19 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। पार्टी ने पूर्व एनएसजी कमांडो और आरजी कर रेप पीड़िता की मां को भी चुनावी मौदान में उतारा है। इससे पहले भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची में 144 और दूसरी सूची में 111 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। इसमें निसिथ प्रमाणिक, प्रियंका टिबरेवाल और रूपा गांगुली जैसे प्रमुख नाम शामिल थे। पार्टी अभी तक 274 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है।


पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने इस सूची में कूचबिहार दक्षिण (सीट 4) से रथींद्र नाथ बोस, राजगंज (सीट 18) से दिनेश सरकार (हराधन सरकार), इस्लामपुर (सीट 29) से चित्रजीत रॉय, हेमताबाद (सीट 33) से हरिपदा बर्मन, इंग्लिश बाजार (सीट 51) से अमलन भादुड़ी, शांतिपुर (सीट 86) से स्वपन दास, पानीहाटी (सीट 111) से रत्ना देबनाथ (आरजी कर रेप पीड़िता की मां), हावड़ा मध्य (सीट 171) से बिप्लब मंडल, उत्तरपाड़ा (सीट 185) से दीपांजन चक्रवर्ती, सिंगुर (सीट 188) से डॉ. अरूप कुमार दास और चंदननगर (सीट 189) से दीपांजन कुमार गुहा को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
इसके अलावा, पार्टी ने चूंचुड़ा (सीट 190) से सुबीर नाग, हरिपाल (सीट 196) से मधुमिता घोष, तमलुक (सीट 203) से डॉ. हरे कृष्णा बेरा, मेदिनीपुर (सीट 236) से डॉ. शंकर गुच्छैत, पूर्वस्थली दक्षिण (सीट 268) से प्राणकृष्ण तपदार, कटवा (सीट 270) से कृष्णा घोष, सैंथिया (सीट 289) से कृष्णा कांत साहा और नलहाटी (सीट 293) से अनिल सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।
इसके अलावा सिंगूर, चंदननगर, तामलुक, मेदिनीपुर, कटवा और नलहटी जैसी सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। 294 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए मतदान 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा। मतगणना 4 मई को की जाएगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम