Home » पश्चिम बंगाल » केंद्रीय मंत्री निशिथ प्रमाणिक की गाड़ी पर हुआ हमला, तीर चलाने का भी लगा आरोप, इलाके में दिखा व्यापक तनाव

केंद्रीय मंत्री निशिथ प्रमाणिक की गाड़ी पर हुआ हमला, तीर चलाने का भी लगा आरोप, इलाके में दिखा व्यापक तनाव

कूचबिहार। नामांकन पत्र जमा करने का चरण समाप्त हो गया है। तृणमूल पर इस बार स्कूटनी में विपक्ष पर अड़ंगा लगाने का आरोप है। तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता आज सुबह से ही दिनहाटा 2 प्रखंड स्थित साहेबगंज बीडीओ कार्यालय में भाजपा. . .

कूचबिहार। नामांकन पत्र जमा करने का चरण समाप्त हो गया है। तृणमूल पर इस बार स्कूटनी में विपक्ष पर अड़ंगा लगाने का आरोप है। तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता आज सुबह से ही दिनहाटा 2 प्रखंड स्थित साहेबगंज बीडीओ कार्यालय में भाजपा उम्मीदवारों को घुसने से रोक रहे है। आरोप है कि उदयन गुहा की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा उम्मीदवारों को रोक रही है। घटना को लेकर पूरे इलाके में तनाव है। विपक्ष भी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहा है।
आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद जब गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रामाणिक मौके पर गए तो पुलिस ने उनकी कार को रोक लिया। तृणमूल पर निशिथ प्रमाणिक की कार पर तीर चलाने का आरोप है। इसको लेकर इलाके में व्यापक तनाव देखा गया।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम