Home » लाइफस्टाइल » केरल की महिलाओं की लंबे बालों का खुला राज, जाने घर पर तेल बनाने का तरीका विधि और करें इस्तेमाल

केरल की महिलाओं की लंबे बालों का खुला राज, जाने घर पर तेल बनाने का तरीका विधि और करें इस्तेमाल

डेस्क। बालों का झड़ना, टूटना और डैंड्रफ जैसी समस्या बहुत ही कॉमन होती है। अगर आप सर्दियों में दिखने वाली इन आम समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको नारियल तेल की. . .

डेस्क। बालों का झड़ना, टूटना और डैंड्रफ जैसी समस्या बहुत ही कॉमन होती है। अगर आप सर्दियों में दिखने वाली इन आम समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको नारियल तेल की मदद से बालों के लिए एक बहुत ही जबरदस्त तेल बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

सर्दियों में बालों से जुड़ी समस्याएं कई गुना ज्यादा बढ़ जाती हैं

सर्दियों में बालों के टूटने-झड़ने, डैंड्रफ और रूखापन जैसी समस्याएं होना आम बात होती है। ये परेशानी किसी भी उम्र में और किसी भी लिंग के लोगों को अपना शिकार बना सकती है। बालों की समस्याएं सिर्फ महिलाओं या फिर सिर्फ पुरुषों से जुड़ी नहीं होती है। वैसे, देखा जाए तो बालों की समस्याओं का कोई सटीक मौसम भी नहीं होता है। ये परेशानी किसी भी मौसम में हो सकती है। मगर ये ध्यान रखने वाली बात है कि सर्दियों में बालों से जुड़ी समस्याएं कई गुना ज्यादा बढ़ जाती हैं। अगर आप इस तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो इनसे बचाव के लिए तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल करके देख ही चुके होंगे।

बालों के लिए जबरदस्त तेल को बनाने की विधि

मगर क्या आप जानते हैं कि बाजार में बिकने वाले शैंपू या कंडीशनर क्या सच में नेचुरल है भी या नहीं? अगर आपका जवाब नहीं है, तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको बालों के लिए एक जबरदस्त तेल बनाने का तरीका बताएंगे, अब क्योंकि ये तेल आपको खुद घर पर ही बनाना है तो इसका नेचुरल होना तय है। हम इसमें सभी बेसिक और घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करेंगे। बता दें कि इस तेल की जानकारी केरल में रहने वाले क्रिएटर संगीत और काव्या ने अपनी एक वीडियो में दी है। उन्होंने अपनी वीडियो में कहा कि इस तेल को बनाने के लिए आपको कुछ मिनट लगेंगे। आइए इस बालों के लिए जबरदस्त तेल को बनाने की विधि जान लेते हैं।

नुस्खे में इस्तेमाल सामग्रीनारियल का तेल
⁠मेथी दाना
⁠करी पत्ता
⁠एलोवेरा जेल
⁠तुलसी के पत्ते
⁠आंवला
(नोट: सामग्री की मात्रा जरूरत के हिसाब से तय करें)

नुस्खा बनाने की विधिइस तेल को बनाने के लिए आपको कुछ खास नहीं करना है। आप बहुत ही आसानी से कुछ किचन की कॉमन चीजों से मिनटों में इसे बना सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले एक पैन में नारियल तेल डालना है। इसे कुछ देर गर्म होने दें और बाद में मेथी के दाने डाल लें। अब इसमें करी पत्ते, आंवला, तुलसी और एलोवेरा जेल डालना है।
आपको इस तेल को तब तक पकाना है, जब तक तेल का रंग बदल नहीं जाता है। इसके बाद तेल को छानकर अलग कर लें। आप इस तेल को बाल धोने से पहले लगाएं। आपको हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल करना चाहिए। आइए अब सामग्री से होने वाले फायदे जान लेते हैं।

नारियल तेल के फायदेइंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, नारियल का तेल बालों को गहराई से पोषण देता है और जड़ों को मजबूत बनाता है। इसमें फैटी एसिड और विटामिन ई की अच्छी मात्रा होती है। इससे बालों की नमी बनी रहती है, जिससे बाल रूखे और टूटने से बच जाते हैं। साथ ही, बालों की नियमित मसाज से हेयर ग्रोथ बढ़ती है और डैंड्रफ कम होता है।

मेथी दाना के फायदेमेथी दाना सेहत ही नहीं बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड पाया जाता है, जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है। ये बालों में चमक बढ़ाता है और स्कैल्प की खुजली जैसी समस्याओं को दूर करता है। मेथी दाने बालों की ग्रोथ तेज होती है और पतले बाल घने दिखने लगते हैं।

करी पत्ते के फायदेकरी पत्ते में विटामिन-बी, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं। ये समय से पहले बालों को सफेद होने से बचाते हैं। साथ ही, इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है और स्कैल्प हेल्दी रहती है।

एलोवेरा जेल के फायदे
एलोवेरा सेहत और स्किन के साथ बालों को ठंडक और नमी देने का ख्याल करता है। ये स्कैल्प के पीएच लेवल को बैलेंस रखता है और डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने का काम करता है। एलोवेरा में एंजाइम होते हैं, ये बालों को साफ और चमकदार बनाते हैं। इसके रोज इस्तेमाल से बालों में बिलकुल भी रूखापन नहीं रहता है।

तुलसी के पत्ते के फायदेतुलसी के पत्तों में एंटीफंगल और ऐंटिबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो स्कैल्प इंफेक्शन से बचाती हैं। ये बालों की जड़ों को मजबूत बनाती है और इनका झड़ना कम करवाती है। तुलसी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है, जिससे बाल तेजी से बढ़ते हैं।

आंवला के फायदेआंवला में विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है। ये भी बालों को मजबूत करता है और सफेद बालों को बढ़ने से रोकता है। ये बालों को नेचुरल चमक देता है और इन्हें झड़ने से बचाता है। आंवला का तेल या रस लगाने से बाल लंबे, घने और काले बनते हैं।

(डिस्क्लेमर: किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

Web Stories
 
बालों में अंडा लगाने से दूर हो सकती हैं ये समस्याएं सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन के लिए लगाएं ये 7 नेचुरल स्क्रब वेडिंग सीजन में Janhvi के इन देसी लुक्स को करें ट्राई बेल के पत्ते चबाने से मिलेंगे ये लाजवाब फायदे गर्म पानी से धो रहे हैं बाल? जानें नुकसान