नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें से ज़्यादातर उम्मीदवार राज्य के दक्षिणी जिलों से हैं। बीजेपी 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले अपनी सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने की प्रक्रिया में तेज़ी ला रही है।
बीजेपी ने उतारे 11 नए उम्मीदवार

बीजेपी ने पीरुमेडे से वी. रतीश, पुथुपल्ली से रवींद्रनाथ वकाथानम, चावरा से के.आर. राजेश, चदयामंगलम से आर.एस. अरुण राज, तिरुवनंतपुरम से करमना जयन, अरुविक्कारा से विवेक गोपन, कोवलम से टी.एन. सुरेश और नेय्याट्टिनकारा से एस. राजशेखरन नायर को मैदान में उतारा है। तीन आरक्षित सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इसके अलावा अजिमोन (मावेलिक्कारा SC), पंडालम प्रतापन (अदूर SC) और बी.एस. अनूप (चिरायिनकीझु SC) का नाम भी लिस्ट में शामिल है
इसके साथ ही, BJP द्वारा घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या अपनी पहली तीन सूचियों को मिलाकर 97 के पार पहुंच गई है। पार्टी लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है, जबकि शेष 40 सीटों पर NDA के सहयोगी दल BDJS और 20-20 चुनाव लड़ेंगे।