Home » कुछ हटकर » कॉफी शॉप की एक गलती से दुनिया की सबसे अमीर शख्स बनी महिला, एलॉन मस्क से हजारों गुना हो गई संपत्ति, पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था से भी सैकड़ों गुना बड़ी

कॉफी शॉप की एक गलती से दुनिया की सबसे अमीर शख्स बनी महिला, एलॉन मस्क से हजारों गुना हो गई संपत्ति, पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था से भी सैकड़ों गुना बड़ी

डेस्क। जरा सोचिए आप सुबह की थकान मिटाने के लिए कॉफी की एक चुस्की लेते हैं और अचानक आपको पता चलता है कि आप दुनिया के सबसे रईस शख्स बन चुके हैं। ब्रिटेन की 29 साल की सोफी डाउनिंग के. . .

डेस्क। जरा सोचिए आप सुबह की थकान मिटाने के लिए कॉफी की एक चुस्की लेते हैं और अचानक आपको पता चलता है कि आप दुनिया के सबसे रईस शख्स बन चुके हैं। ब्रिटेन की 29 साल की सोफी डाउनिंग के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। एक टेक्निकल ग्लिच की वजह से सोफी कागजों पर एलन मस्क से भी हजारों गुना ज्यादा अमीर बन गईं।

£10 का कार्ड और £63 क्वाड्रिलियन का बैलेंस

घटना नॉटिंघम की है जहां सोफी को क्रिसमस पर ‘200 Degrees Coffee’ नाम की शॉप का £10 (लगभग 1000 रुपये) का गिफ्ट कार्ड मिला था। 12 फरवरी को जब सोफी ने एक माचा लाटे खरीदी और कार्ड से पेमेंट किया तो मशीन से निकली रसीद देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। रसीद के मुताबिक उनके कार्ड में £63 क्वाड्रिलियन का बैलेंस बचा था।

कितनी बड़ी है यह रकम?

63 क्वाड्रिलियन का मतलब है 63 के आगे 15 शून्य। यह रकम दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क की कुल नेटवर्थ से हजारों गुना ज्यादा और पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था (Global Economy) से भी सैकड़ों गुना बड़ी थी।

कैश काउंटर पर मची खलबली

सोफी ने बताया कि जैसे ही रसीद बाहर आई कैश काउंटर पर खड़ा कर्मचारी सन्न रह गया। सोफी और उनके पार्टनर के लिए यह पल किसी फिल्म के सीन जैसा था। सोफी ने मजाक में कहा, “मैंने आज तक इतने सारे जीरो एक साथ नहीं देखे थे।” कुछ पलों के लिए ही सही लेकिन सोफी दुनिया की सबसे अमीर महिला बन चुकी थीं।

कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?

कॉफी शॉप के प्रवक्ता ने बाद में स्थिति साफ करते हुए बताया कि यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि एक प्रशासनिक गलती थी। सिस्टम में गिफ्ट कार्ड की वैल्यू (रुपये) डालने की जगह, गलती से कार्ड का सीरियल नंबर बैलेंस वाले कॉलम में दर्ज हो गया था। इसी वजह से रसीद पर कार्ड नंबर ही बैलेंस के रूप में प्रिंट होकर आ गया। शॉप ने स्पष्ट किया कि सोफी के कार्ड से सिर्फ कॉफी के पैसे ही कटे और उनका वास्तविक बैलेंस सही था। कर्मचारी ने यादगार के तौर पर वह गलत रसीद सोफी को ही दे दी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम