Home » खेल » कोहली ने IPL 2026 सीजन के पहले ही मैच में किया बड़ा धमाका, बनाया नया कीर्तिमान, आरसीबी ने 200+ का लक्ष्य सबसे तेजी से किया हासिल

कोहली ने IPL 2026 सीजन के पहले ही मैच में किया बड़ा धमाका, बनाया नया कीर्तिमान, आरसीबी ने 200+ का लक्ष्य सबसे तेजी से किया हासिल

बंगलूरू। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 सीजन की धमाकेदार शुरुआत की है। आरसीबी ने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराकर विजयी शुरुआत की। इस मैच में जैकब डफी ने जहां गेंदबाजी से. . .

बंगलूरू। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 सीजन की धमाकेदार शुरुआत की है। आरसीबी ने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराकर विजयी शुरुआत की। इस मैच में जैकब डफी ने जहां गेंदबाजी से कहर बरपाया, वहीं कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने बल्ले से दम दिखाकर टीम को एकतरफा अंदाज में जीत दिलाई। कोहली ने इस दौरान बताया कि क्यों उन्हें चेज मास्टर कहा जाता है।

आरसीबी ने राजस्थान को पीछे छोड़ा

बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने ईशान किशन (80) और अनिकेत वर्मा (43) की पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। आईपीएल में 200+ रनों का लक्ष्य सबसे तेजी से हासिल करने का रिकॉर्ड अब आरसीबी के नाम हो गया है। आरसीबी ने इस मामले में राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 200+ रन का लक्ष्य 15.5 ओवर में हासिल किया था।

आईपीएल में सबसे कम ओवर में 200+ रन चेज

ओवरमैचस्थानवर्ष
15.4आरसीबी बनाम सनराइजर्सबंगलूरू2026*
15.5राजस्थान बनाम गुजरातजयपुर2025
16.0आरसीबी बनाम गुजरातअहमदाबाद2024
16.3मुंबई बनाम आरसीबीवानखेड़े2023
17.3दिल्ली बनाम गुजरात लायंसDelhi2017

आरसीबी की तरफ से विराट कोहली का प्रदर्शन लाजवाब रहा। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 38 गेंदों पर 69 रनों की दमदार पारी खेली और वह टीम को जीत दिलाकर लौटे। कोहली ने अपनी इस पारी में 181 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और 5 छक्के लगाए। कोहली को दूसरे छोर से देवदत्त पडिक्कल का भी अच्छा साथ मिला। पडिक्कल ने 234 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए महज 26 गेंदों में 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली। पडिक्कल ने अपनी इस पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए। फिल साल्ट के सस्ते में आउट होने के बाद कोहली-पडिक्कल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी निभाई।

सनराइजर्स के खिलाफ दूसरा सफल रन चेज

आरसीबी ने इसके साथ ही सनराइजर्स के खिलाफ दूसरा सबसे सफर रन चेज किया है। इससे पहले 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने इस टीम के खिलाफ 206 रन का लक्ष्य हासिल किया था। वहीं, आईपीएल में आरसीबी का यह तीसरा सबसे सफल 200+ रनों का चेज है।

चेज मास्टर कोहली ने दिखाया दम

कोहली ने आईपीएल 2026 की यादगार शुरुआत की है। यह लगातार दूसरा मौका है जब कोहली ने आईपीएल सीजन के पहले मैच में नाबाद अर्धशतक लगाया है। इससे पहले 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ पहले मैच में कोहली ने नाबाद 59 रन बनाए थे और अब एक बार फिर उन्होंने सीजन के पहले मैच में नाबाद अर्धशतक लगाया। वहीं, कोहली आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए चार हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली रन चेज करते हुए अब तक 4027 रन बना चुके हैं जो सर्वाधिक है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम