Home » कुछ हटकर » क्या आपने देखी है इसे मछली ! बड़े होंठ और आंखें देखकर लोग दंग रह गए समुद्र में गोताखोर, देखे वीडियो

क्या आपने देखी है इसे मछली ! बड़े होंठ और आंखें देखकर लोग दंग रह गए समुद्र में गोताखोर, देखे वीडियो

डेस्क। समुद्र की गहराईयों में अब भी बहुत कुछ ऐसा है जिसे खोजा जाना बाकी है! इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मछली चर्चा में है। हो सकता है आप इस मछली को पहले देख चुके हों। लेकिन अधिकतर लोगों. . .

डेस्क। समुद्र की गहराईयों में अब भी बहुत कुछ ऐसा है जिसे खोजा जाना बाकी है! इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मछली चर्चा में है। हो सकता है आप इस मछली को पहले देख चुके हों। लेकिन अधिकतर लोगों ने जब मछली का चेहरा देखा तो वे दंग रह गए! दरअसल, यह मछली अपने चेहरे की बनावट के चलते वायरल हो चुकी है। मोटे होंठ के कारण इसे जर्मनी में लिप-फिश के नाम से भी जाना जाता है। अगर आपने अबतक इस फिश को नहीं देखा तो यह 19 सेकंड का वीडियो देखिए, जिसमें एक गोताखोर (स्कूबा डाइवर) समुद्र की तलहटी पर हथौड़े की मदद से कुछ तोड़ रहा है। इस दौरान यह मछली उसे देख रही होती है। वह उसके आस पास घूमती है और अंत में गोताखोर उस मछली को कुछ खाने के लिए देता है। अगर आप इस मछली को पहली बार देख रहे हैं तो कमेंट में अपना रिएक्शन जरूर दर्ज करें।
कुछ लोगों एलियन जैसी लग रही है ये मछली!
इस विचित्र चेहरे वाली मछली का वीडियो ट्विटर यूजर@TansuYegen ने 26 मई को पोस्ट किया, जिसे न्यूज लिखे जाने तक करीब 60 लाख व्यूज और 38 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इसके अलावा 6 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस ट्वीट को रीट्वीट किया है और तमाम यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं। जैसे एक शख्स ने लिखा कि यह तो अद्भुत है। दूसरे ने कहा कि इंट्रस्टिंग फिश। तीसरे ने कहा कि एलियन जैसी लग रही है। वहीं कई यूजर्स ने कहा कि कुदरत कमाल है। अभी ऐसा बहुत कुछ है जो देखा जाना बाकी है। वैसे आपका इस पर क्या मानना है? कमेंट में बताइए।
इस मछली को जापान में कोबुदाई में कहते हैं
इस मछली को ‘एशियन शीप्सहेड रैसे’ (Asian Sheepshead Wrasse) कहा जाता है। यह मछली ज्यादातर चीन और जापान में पाई जाती है। इसके अलावा यह मछली आपको उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया जैसे भागो में भी देखने को मिल जाएंगी। यह मछली 100 सेंटीमीटर तक लंबी हो सकती है और इसका वजन 14 किलो तक देखने मिल जाएगा। बता दें, यह मछली जापान में ‘कोबुदाई’ (Kobudai) के नाम से भी प्रसिद्ध है।

Web Stories
 
Bhaum Pradosh Vrat 2025: शिवलिंग पर ये चीजें चढ़ाने से होगी तरक्की रोजाना शाम को घर के इन स्थानों पर दीपक जलाने से आएगी खुशहाली इन बीमारियों से राहत पाने के लिए जरूर पिएं अंजीर का पानी सर्दियों में रोजाना 1 आंवला खाने से शरीर को मिलेंगे ये शानदार फायदे सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है सांसें? करें ये योगासन