Home » खेल » क्या सूर्यकुमार यादव बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, लेंगें ‘हार्दिक की जगह, पूर्व दिग्गज ने ऐसी बात कह मचा दी सनसनी

क्या सूर्यकुमार यादव बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, लेंगें ‘हार्दिक की जगह, पूर्व दिग्गज ने ऐसी बात कह मचा दी सनसनी

डेस्क। आईपीएल का नया सीजन शुरू होने में अ​ब कुछ ही दिन बाकी हैं। टीमों की तैयारी भी जारी है और रणनीति भी बन रही है। इस साल का पहला मुकाबला 28 मार्च को होगा, जब आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद. . .

डेस्क। आईपीएल का नया सीजन शुरू होने में अ​ब कुछ ही दिन बाकी हैं। टीमों की तैयारी भी जारी है और रणनीति भी बन रही है। इस साल का पहला मुकाबला 28 मार्च को होगा, जब आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने होंगी। इस साल भी सभी की नजरें मुंबई इंडियंस पर होगी, जो अ​ब तक पांच बार इस खिताब को जीत चुकी है। हालांकि पिछले कुछ सीजन टीम के लिए अच्छे नहीं गए हैं। इस बीच सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभाल सकते हैं। इसको लेकर भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज क्रिस श्रीकांत ने ऐसी बात कही है कि जिसने सनसनी सी मचा दी है।

साल 2020 में मुंबई ने जीता था आखिरी बार आईपीएल का खिताब

मुंबई इंडियंस की टीम अब तक पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। टीम ने आखिरी बार साल 2020 में ट्रॉफी जीती थी। खास बात ये है कि ये सभी खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते गए थे। पिछले दो साल से टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथ में है। इस दौरान खिताब जीतने की बात तो दूर की है, टीम फाइनल तक में नहीं पहुंच पाई है। साल 2024 ने जब रोहित को हटाकर हार्दिक को कप्तान बनाया गया तो टीम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था। टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान पर थी। उस दौरान लगातार हार्दिक पांड्या को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।

साल 2025 में टीम टॉप 4 तक में रही

इसके बाद जब साल 2025 में फिर से आईपीएल हुआ तो मुंबई का प्रदर्शन मिलाजुला रहा। टीम ने टॉप 4 में अपनी जगह पक्की तो की, लेकिन टीम उसके आगे नहीं जा पाई। पिछले करीब पांच साल से टीम के पास खिताब नहीं है। जब दुनिया की सबसे धाकड़ टीम उन्हीं के पास है। हार्दिक लगातार तीसरी बार टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। इस बीच पूर्व भारतीय ​बल्लेबाज क्रिस श्रीकांत ने कहा है कि मुंबई इंडियंस को टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को दी जानी चाहिए। हार्दिक पांड्या उन्हें खिताब जिताने में मदद करें तो ज्यादा अच्छा होगा।

श्रीकांत बोले, सूर्या को बनाया जाना चाहिए मुंबई का कप्तान

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल ही में टी20 विश्व कप की ​ट्रॉफी अपने नाम की है। वे पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी कर रहे थे और पहली ही दफा में टीम को चैंपियन भी बना दिया। श्रीकांत ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव को कप्तानी दी जा सकती है, ताकि पता चले कि क्या सूर्या के कप्तानी करने से टीम की किस्मत बदल जाएगी। श्रीकांत ने कहा कि रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या को बिठाकर टीम मैनेजमेंट को इस बारे में बात करनी चाहिए। श्रीकांत ने ये बातें अपनी यूट्यूब चैनल पर कही हैं।

टी20 विश्व कप जीतने वाले दो कप्तान हार्दिक की कप्तानी में खेलेंगे

श्रीकांत ने कहा कि दो टी20 विश्व कप जीतने वाले कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलेंगे। साल 2024 में भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीता था, उसके बाद टीम ने साल 2026 में सूर्या की कप्तानी में खिताब जीता, लेकिन अब ये दोनों दिग्गज हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। श्रीकांत ने कहा कि हार्दिक अगर खुद ही कप्तानी छोड़ने का फैसला करते हैं तो आसानी हो सकती है। उन्होंने कहा कि हार्दिक ने रोहित और सूर्या की कप्तानी भारत को ​विश्व कप जिताने में मदद की है, ऐसा ही काम उन्हें आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी करना चाहिए।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम