Home » खेल » खतरे में धोनी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी ने कर ली बराबरी, सबसे सफल विकेटकीपर बनने से बस एक कदम दूर

खतरे में धोनी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी ने कर ली बराबरी, सबसे सफल विकेटकीपर बनने से बस एक कदम दूर

डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने बड़ा कमाल कर दिखाया है। दक्षिण अफ्रीका और कनाडा (South Africa vs Canada) के बीच खेले गए टी20 विश्व कप मैच में विकेटकीपर बैटर. . .

डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने बड़ा कमाल कर दिखाया है। दक्षिण अफ्रीका और कनाडा (South Africa vs Canada) के बीच खेले गए टी20 विश्व कप मैच में विकेटकीपर बैटर क्विंटन डी कॉक ने भारत के महान पूर्व विकेटकीपर व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

क्विंटन डी कॉक अब तोड़ने जा रहे हैं धोनी का विश्व रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका और कनाडा के बीच खेले गए मैच में अनुभवी दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने एक बड़े विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। धोनी का कौन सा विश्व रिकॉर्ड जल्द टूटने वाला है, यहां जानते हैं।

दक्षिण अफ्रीका और कनाडा का T20 वर्ल्ड कप मैच

अहमदाबाद में स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम का मुकाबला ग्रुप-डी मैच में कनाडा से हुआ। इस मैच में कनाडा की टीम ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करना चुना।

दक्षिण अफ्रीकी ओपनर्स की अच्छी शुरुआत

पहले बल्लेबाजी के लिए आई दक्षिण अफ्रीकी टीम के ओपनर्स क्विंटन डी कॉ और कप्तान एडेम मार्करम ने सिर्फ 6.5 ओवरों में 70 रनों की साझेदारी कर ली। पहला विकेट क्विंटन डी कॉक का गिरा जिन्होंने 22 गेंदों में 25 रनों की तेज पारी खेली।

कप्तान ने लगा दिया जोरदार अर्धशतक

एक विकेट गिरने के बाद एडेन मार्करम का तेज कम नहीं हुआ और उन्होंने 28 गेंदों में इस टी20 विश्व कप का अपना पहला अर्धशतक पूरा कर लिया। मार्करम ने 32 गेंदों में 59 रनों की शानदार पारी खेली जिस दौरान उन्होंने रेयान रिकलटन (21 गेंदों में 33 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 गेंदों में 56 रनों की ताबड़तोड़ पार्टनरशिप को भी अंजाम दिया। इसके बाद कुछ विकेट जल्दी गिर गए।

अंत में मिलर और स्टब्स का बल्ला बोला

पारी के अंतिम ओवरों में अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने जिम्मेदारी संभाली और तेज बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सिर्फ 4 विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 213 रन तक पहुंचाने का काम किया। मिलर ने 23 गेंदों में 3 छक्के और 1 चौका लगाते हुए नाबाद 39 रनों की पारी खेली। जबकि स्टब्स ने 19 गेंदों में 2 छक्के और उतने ही चौके लगाते हुए नाबाद 34 रन बनाए।

लुंगी एनगिडी ने पहली ही गेंद पर लिया विकेट

जब कनाडा की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने कनाडा के ओपनर व कप्तान दिलप्रीत बाजवा वो पहली ही गेंद पर गोल्डन डक का शिकार बनाया। वो विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट हुए। इसके कुछ ही देर बाद एनगिडी ने दूसरे ओपनर युवराज सामरा (12 रन) को भी विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच कराते हुए दूसरा झटका दे दिया।

नवनीत धालीवाल ने लगाया अर्धशतक, उसके बाद सब पस्त

इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे कनाडा के बल्लेबाज नवनीत धालीवाल ने शानदार पारी खेली और अर्धशतक लगा दिया। उन्होंने 49 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली। लेकिन उनके आउट होने के बाद सब पस्त होते चले गए। हर्ष ठाकर ने 33 रन जरूर बनाए लेकिन दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने कोई कसर नहीं छोड़ी और कनाडा को 20 ओवर में 8 विकेट पर 156 रन पर ही रोक दिया। दक्षिण अफ्रीका ने 57 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। मैच में 31 रन देकर 4 विकेट लेने वाले लुंगी एनगिडी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

क्विंटन डी कॉक ने धोनी के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की

कनाडा की पारी के दौरान दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने दोनों ओपनर्स को कैच आउट किया, जिसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में उन्होंने महान एम एस धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अब टी20 विश्व कप में धोनी और क्विंटन दोनों 32-32 डिसमिसल के साथ बराबरी पर हैं। यानी अब क्विंटन डी कॉक जैसे ही अगले मैच में पहला शिकार करेंगे, वो धोनी के वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर टी20 वर्ल्ड इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर बन जाएंगे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम